• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे

EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने मेंबर्स के लिए वॉट्सऐप बेस्ड सर्विस पेश की है।

EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे

Photo Credit: Facebook/EPFO

ख़ास बातें
  • EPFO ने अपने मेंबर्स के लिए वॉट्सऐप बेस्ड सर्विस पेश की है।
  • EPFO मेंबर्स वॉट्सऐप पर अपना प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस चेक कर पाएंगे।
  • EPFO मेंबर्स वॉट्सऐप पर पासबुक की डिटेल देख पाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने मेंबर्स के लिए वॉट्सऐप बेस्ड सर्विस पेश की है। अब इस सुविधा के जरिए मेंबर्स मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस चेक कर पाएंगे, पासबुक डिटेल देख पाएंगे और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन्स की जानकारी पा सकेंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 74वें फाउडेशन डे सेलिब्रेशन के दौरान पर इस सुविधा की घोषणा की। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत जरूरतों को पूरा करने वाले मेंबर्स को पर्सनलाइज गाइडेंस और एसिस्टेंस भी मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर आई EPFO सर्विस
WhatsApp पर EPFO ​​की वेरिफाइड वॉट्सऐप सर्विस का उपयोग करके ईपीएफ मेंबर्स अपने PF बैलेंस की जांच कर पाएंगे। इसके अलावा पासबुक की जानकारी देख पाएंगे और साथ ही साथ पिछले 5 ट्रांजेक्शन का जानकारी पा सकेंगे। यह वॉट्सऐप सर्विस प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने वाले मेंबर्स को पर्सनलाइज गाइडेंस और एसिस्टेंस भी प्रदान करेगी।

इस सुविधा के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए EPFO ​​की सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाना है। आपको बता दें कि ईपीएफओ पहले से ही अपने वेब पोर्टल के जरिए ऑनलाइन इन सभी सुविधाओं को प्रदान करता है। नए EPFO 3.0 फ्रेमवर्क के साथ काफी कुछ एडवांस भी हुआ है।

WhatsApp पर EPFO सर्विस कैसे करें उपयोग

  • सबसे पहले आपको WhatsApp पर 8796441800 पर Hi लिखकर मैसेज करना है।
  • उसके बाद आपको प्राप्त हुए मैसेज से अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है।
  • अब आपको फिर से एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपको 4 ऑप्शन नजर आएंगे।
  • पहला विकल्प-चेक बैलेंस, दूसरा विकल्प- लास्ट 5 ट्रांजेक्शन, तीसरा विकल्प- डाउनलोड पासबुक और चौथा विकल्प- भाषा में बदलाव करना है।
  • इन विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करना है। जैसे चेक बैलेंक पर टिक करना है और सेंड पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपको मौजूदा बैलेंस की जानकारी मिलेगी।

हालांकि, जब गैजेट्स 360 की टीम ने वॉट्सऐप पर इस सुविधा का इस्तेमाल करने का प्रयास किया तो यह खबर लिखे जाने तक काम नहीं कर रही थी। हर सर्विस पर क्लिक करने के बाद मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि- वी कुड नॉट कंप्लीट देट, समंथिग वेंट रोंग, प्लीज ट्राई अगेन आफ्टर सम टाइम।

इनऑपरेटिव PF अकाउंट का पैसा खुद होगा क्लैम
WhatsApp सर्विस के साथ-साथ इनऑपरेटिव कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत जिन मेंबर्स के आधार वेरिफाइड ईपीएफ अकाउंट डीएक्टिवेट हैं और उनमें 1 हजार तक की रकम है तो उन्हें अपना पैसा निकालने के लिए अलग से कोई क्लेम करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय EPFO ​पहचान और बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुद ही सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके बाद रकम उनके सही मेंबर्स/लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ईपीएफओ की इस पहल से करीबन 1 लाख अकाउंट को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनमें कुल ₹5 करोड़ की रकम शामिल है। इस पहल के साथ मेंबर्स के लिए छोटे और अनक्लेम्ड पीएफ बैलेंस को वापस पाना आसान हो जाएगा। सबसे खास बात यह है कि उन्हें अलग से क्लैम के लिए लंबे प्रोसेस को फॉलो नहीं करना होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »