Telegram इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब Apple के iOS ऐप स्टोर से दुनिया भर में हट गया है।
Photo Credit: Pexels/Viralyft
Telegram के दुनिया भर में 1 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।
Telegram इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब Apple के iOS ऐप स्टोर से दुनिया भर में हट गया है। यानी कि 1 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स वाले इस ऐप को एप्पल यूजर्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यह ऐप अब किसी भी रीजन में डाउनलोड या सर्च नहीं की जा सकती है। अभी तक एप्पल ने ऐप को हटाने की कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट आई है। आइए विस्तार से जानते हैं कि Telegram को एप्पल ऐप स्टोर से क्यों हटाया गया है।
मौजूदा यूजर्स ठीक से कर रहे हैं इस्तेमाल
जिन यूजर्स के फोन में पहले से ही टेलीग्राम ऐप है वो कथित तौर पर ठीक से काम कर रही है। यूजर्स बिना किसी दिक्कत के आसानी से मैसेज सेंड कर पा रहे हैं और रिसिव भी कर पा रहे हैं। पुश नोटफिकेशन प्राप्त हो रहे हैं। लगता है कि ऐप के रिमूव होने का असर सिर्फ नए डाउनलोड और अपडेट पर ही पड़ा होगा।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब Telegram का ऐप एप्पल के स्टोर से गायब हुआ हो। इससे पहले साल 2018 में Apple ने फाउंडर पावेल डुरोव को प्लेटफॉर्म पर मौजूद अनुचित कंटेंट के बारे में चेतावनी देने के बाद ऐप को हटा दिया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद मॉडरेशन में सुधार के बाद ऐप वापस आ गया था।
क्या हैं एप्पल के नियम
Apple के ऐप स्टोर के नियमों में साफ तौर पर बताया गया है कि यूजर-जनरेटेड कंटेंट वाले ऐप्स को यूजर्स को किसी प्रकार की सुविधाएं देनी होंगी। Apple के डेवलपर डॉक्यूमेंटेशन के अनुसार, ऐप्स में आपत्तिजनक कंटेंट को फिल्टर करने के तरीके, आपत्तिजनक कंटेंट की रिपोर्ट करने के टूल, खराब व्यवहार करने वाले यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए फीचर और सपोर्ट के लिए कॉन्टैक्ट की जानकारी होनी चाहिए। अगर ऐप इन नियमों को पालन नहीं करती है तो ऐप को ऐप स्टोर से हटाया जा सकता है।
Apple ने अप्रैल 2024 में चीन के इंटरनेट रेगुलेटर के कहने पर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए चीनी ऐप स्टोर से टेलीग्राम, वॉट्सऐप, सिग्नल और थ्रेड्स को हटा दिया था। उस दौरान एप्पल ने कहा था कि हम जिन देशों में काम करते हैं, हमें वहां के कानूनों को मानना होगा, चाहें उनसे सहमत हों या नहीं। मगर अब Telegram ऐप को बिना किसी स्पष्टीकरण के दुनिया भर से हटाना अलग बात है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!