WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड

यह GPS आधारित ऐप है। अपने कबूतर की आप रियल टाइम ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड

Photo Credit: Apple

Carrier Pidge एक नया ऐप है जो संदेश पहुँचाने वाले कबूतर की रफ्तार की नकल करता है।

ख़ास बातें
  • Carrier Pidge संदेश पहुँचाने वाले कबूतर की रफ्तार की नकल करता है।
  • कबूतर की स्पीड 110 मील प्रतिघंटा यानी करीबन 177 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
  • यूजर चाहे तो 1 कबूतर भेज सकता है, और चाहे तो 10 कबूतर भी भेजे जा सकते हैं
विज्ञापन

क्या आप आज के डिजिटल जमाने में कबूतर के द्वारा कोई मैसेज करना चाहेंगे? मैसेजिंग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो Carrier Pidge ऐप के कबूतर द्वारा अपना मैसेज किसी को भेज सकते हैं। Carrier Pidge ऐप में एक वर्चुअल कबूतर आपका मैसेज दूसरे इंसान तक पहुंचाता है। यह मीलों उड़कर आपका मैसेज ले जाएगा। और हां, अगर बीच में यह मर गया तो मैसेज पहुंच भी नहीं पाएगा। इस रोचक के ऐप के लॉन्च के बाद लाखों डाउनलोड हो चुके हैं और यूजर्स कुछ नया ट्राई कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐप के बारे में विस्तार से। 

आज के डिजिटल जमाने में जब बात 6G तक पहुंच चुकी है, एक शख्स ने iOS पर Carrier Pidge नाम का ऐसा ऐप बना डाला जिसमें एक कबूतर उड़कर आपका मैसेज रिसीवर तक ले जाता है। हालांकि यह एक वर्चुअल यानी बनावटी कबूतर है। लेकिन यह बहुत धीरे-धीरे उड़कर आपका मैसेज दूसरे शख्स तक पहुंचाता है। डेवलपर का कहना है कि कबूतर बीच रास्ते में मर गया या रास्ता भटक गया तो मैसेज पहुंच भी नहीं पाएगा! इस अनोखे ऐप को X/@noah_bino (Noah Larrobino) ने डेवलप किया है। डेवलपर का कहना है कि उसे इसे बनाने में 3 हफ्तों का समय लगा। इसमें यूजर चाहे तो 1 कबूतर भेज सकता है, चाहे तो 3 कबूतर या 10 कबूतर तक भी भेजे जा सकते हैं। वर्चुअल कबूतर की स्पीड 110 मील प्रतिघंटा यानी करीबन 177 किलोमीटर प्रतिघंटा की बताई गई है। 

Carrier Pidge एक नया ऐप है जो संदेश पहुँचाने वाले कबूतर की रफ्तार की नकल करता है। डेवलपर ने इसे बिल्कुल असली कबूतर के जैसा बनाने की कोशिश की है। इसलिए हो सकता है बीच रास्ते में आपका कबूतर खो जाए या मर जाए। इसलिए डेवलपर ने सलाह भी दी है कि ऐप के माध्यम से कुछ बहुत महत्वपूर्ण मैसेज भेजने से बचें। Noah Larrobino का कहना है कि उसे इस मैसेजिंग ऐप को बनाने में 3 हफ्तों का समय लगा। लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क तक एक मैसेज पहुंचाने में इसे 22 घंटे का समय लगता है। यानी लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी यह 22 घंटे में तय करता है।

कबूतर की ट्रैकिंग भी
यह GPS आधारित ऐप है। अपने कबूतर की आप रियल टाइम ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें वॉइस-ओवर और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैसे करें डाउनलोड
यह ऐप iOS App Store पर उपलब्ध है और डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप iOS 26.0 या उससे ऊपर के iOS वर्जन के साथ काम करता है। ऐप को यूजर्स के 4.5 रिव्यू बहुतायत में मिले हैं। हालांकि यह एक पेड ऐप है और एक कबूतर की कीमत 0.99 डॉलर (लगभग 95 रुपये) है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »