कार्ड पेमेंट सर्विस बंद किए जाने के बाद यूजर्स App Store से पर्चेज करने के लिए UPI, इंटरनेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल कर रहे थे।
Apple ने App Store और iCloud के लिए भारत में कार्ड पेमेंट सर्विस को फिर से रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है! कंपनी ने अपने App Store और iCloud के लिए फिर से एक पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। भारत में एपल के यूजर्स को अब App Store और iCloud पर्चेज के लिए कार्ड पेमेंट का ऑप्शन फिर से मिल गया है। चार साल पहले बंद हुई इस सर्विस को एपल ने फिर से यूजर्स के लिए चालू कर दिया है। सर्विस शुरू होने बाद App Store और iCloud से पर्चेज करना आसान हो जाएगा। सर्विस को कंपनी चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है। आइए जानते हैं कैसे कर सकेंगे इसे इस्तेमाल।
Apple ने App Store और iCloud के लिए भारत में कार्ड पेमेंट सर्विस को फिर से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यूजर्स इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने एपल अकाउंट में योग्य Visa, Mastercard क्रेडिट व डेबिट कार्ड को इसमें एड कर सकते हैं। इसके माध्यम से अब आप iCloud+ और Apple Music सर्विस को पर्चेज कर पाएंगे। साथ ही App Store से पर्चेज भी किए जा सकेंगे। एपल इनसाइडर के अनुसार, कार्ड पेमेंट्स को कंपनी ने मई 2022 में बंद कर दिया था।
कार्ड पेमेंट सर्विस बंद किए जाने के बाद यूजर्स App Store से पर्चेज करने के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे थे। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग का विकल्प भी था। लेकिन अब इसके शुरू होने के बाद फिर से ऐप स्टोर से सर्विस पर्चेज करना अब ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। भारत में कार्ड पेमेंट सर्विस को बंद किए जाने के पीछे देश के डिजिटल कार्ड पेमेंट नियमों में बदलाव था। विभिन्न देशों में डिजिटल कार्ड पेमेंट्स के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। एपल को इन नियमों के अनुरूप स्वयं को ढालना पड़ा ताकि स्थानीय नियमों के दायरे में रहकर यूजर्स को पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध करवाई जा सकें।
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple को रेगुलेटर्स का दबाव झेलना पड़ा जिसके बाद कंपनी ने Apple Store पॉलिसी में कई परिवर्तन किए। जहां ये बदलाव हुए उनमें यूरोप, जापान जैसे देश भी शामिल रहे हैं। जापान में, कंपनी ने iOS में भी कई बदलाव किए हैं। इनसे पेमेंट के तरीकों, वैकल्पिक ऐप मार्केटप्लेस और यूज़र्स द्वारा डिफ़ॉल्ट वेब ब्राउज़र चुनने की सुविधा पर भी असर पड़ा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक