• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर

Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर

Instagram ने एक नया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर पेश कर दिया है।

Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर

Photo Credit: Pexels/Viralyft

रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर धीरे-धीरे ग्लोबल स्तर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है।

ख़ास बातें
  • Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रीऑर्डर योर ग्रिड जारी किया है।
  • Instagram पर रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर प्रोफाइल मैनेज करने देता है।
  • Instagram पर रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर से पोस्ट इधर उधर हो सकती हैं।
विज्ञापन

Instagram ने एक नया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर पेश कर दिया है। यह यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर कंटेंट डिस्प्ले करने के तरीके पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है। इस अपडेट से यूजर्स अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट को रीअरेंज कर सकते हैं, जिससे जरूरी कंटेंट को हाइलाइट करना, प्रोफाइल को सुंदर बनाना और अपनी क्रिएटिविटी को बेहतर तरीके से दिखाना आसान हो जाता है। एडम मोसेरी ने इस अपडेट की पुष्टि करते हुए कहा कि यह यूजर्स को अपने प्रोफाइल के कंटेंट को दिखाने को ज्यादा आसान बनाता है। आइए इंस्टाग्राम के नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर कब होगा उपलब्ध:

रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर धीरे-धीरे ग्लोबल स्तर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। वहीं सपोर्ट करने वाले अकाउंट पर पोस्ट ऑप्शन मीनू में नजर आता है।

रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर कैसे करता है काम:

यूजर्स अब एक आसान इन-ऐप प्रोसेस का उपयोग करके अपनी प्रोफाइल पोस्ट को रीअरेंज कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाना है।
ग्रिड पर किसी भी पोस्ट को टैप करके रखना है।
पॉप-अप मीनू से रीऑर्डर योर ग्रिड का चयन करना है।
पोस्ट को खींचकर अपनी पसंद की लोकेशन पर रखना है।
बदलाव तुरंत सेव हो जाते हैं और प्रोफाइल पर आने वाले सभी लोगों को नजर आते हैं।
इस अपडेट से असली पोस्ट की तारीख, कैप्शन या कंटेंट प्रभावित नहीं होता है।

रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर के फायदे:

यह फीचर क्रिएटर्स, बिजनेस और सामान्य यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इससे यूजर्स को जरूरी या सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाली पोस्ट को हाइलाइट करने में मदद मिलती है। इसके जरिए अपनी प्रोफाइल लेआउट को रिफ्रेश और रीअरेंज किया जा सकता है। सबसे पहले आने वाले विजिटर्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। निजी या ब्रांड पहचान को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »