• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर

Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर

Instagram यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है और मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्मन ने ग्लोबल स्तर पर एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है।

Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर

Photo Credit: Pexels

Instagram पर टैग्ड पोस्ट को मुख्य प्रोफाइल पर जोड़ सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Instagram यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
  • Instagram ने ग्लोबल स्तर पर एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है।
  • Instagram पोस्ट को सीधे अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखाने देता है।
विज्ञापन

Instagram यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है और मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्मन ने ग्लोबल स्तर पर एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है। यह फीचर यूजर्स को उन पोस्ट्स को सीधे अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखाने की सुविधा देता है, जिनमें उन्हें टैग किया गया है। पहले यूजर प्रोफाइल में खुद पोस्ट किए गए मीडिया और दूसरों की पोस्ट्स जैसे कि थर्ड-पार्टी पोस्ट्स अलग-अलग रहती थीं। टैग की गई फोटो और वीडियो एक अलग खास टैब में नजर आती थीं। इस अपडेट के साथ यूजर्स क्रिएटर के साथ किए गए कोलैबोरेशन, ग्रुप फोटो और शेयर किए गए मीडिया को अपने मेन फीड लेआउट में शामिल कर सकते हैं। इससे उन्हें अपनी प्रोफाइल के दिखने के तरीके को बेहतर तरीके से मैनेज करने की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेन ग्रिड में टैग पोस्ट्स को कैसे करें शामिल

Instagram पर यूजर्स तीन अलग-अलग तरीकों से टैग्ड पोस्ट को अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड पर लेकर आ सकते हैं।
डायरेक्ट मैसेज नोटिफिकेशन के जरिए भेजे गए टैग अलर्ट से डायरेक्ट ऑप्शन चुनकर मेन प्रोफाइल में लेकर आया जा सकता है।
पोस्ट ऑप्शन मीनू से किसी भी ऐसी पोस्ट पर थ्री-डॉट वाले मीनू पर टैप करके जिसमें यूजर को टैग किया गया है।
प्रोफाइल के मौजूदा टैग्ड टैब में अपनी पसंद की पोस्ट को प्रेस और होल्ड करके जोड़ा जा सकता है।

ग्रिड प्लेटमेंट और मैनेजमेंट
एक बार चयन करने के बाद टैग्ड कंटेंट मेन ग्रिड में स्टैंडर्ड रिवर्स-क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में जुड़ जाता है। यह ऑर्डर ओरिजिनल पोस्ट के पब्लिश होने की तारीख पर बेस्ड होता है, जब तक कि यूजर खुद अपने ग्रिड के अरेंजमेंट को कस्टमाइज नहीं करें यह समान ही रहता है। यह फीचर मैनेजमेंट को बदलने की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स किसी भी समय अपनी मेन ग्रिड से टैग्ड पोस्ट को हटा सकते हैं। ऐसा करने से क्रिएटर की ओरिजिनल पोस्ट डिलीट नहीं होती है और न ही यूजर के सेकेंडरी टैग्ड टैब से मीडिया हटता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »