• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए अब चुकाने होंगे पैसे! Meta ने शुरू किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए अब चुकाने होंगे पैसे! Meta ने शुरू किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

सब्सक्रिप्शन प्लान में प्लेटफॉर्म पर कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। इसमें कस्टमाइजेशन, मैसेजिंग, और ऑडियंस जुड़ाव के लिए बेहतर विकल्प होंगे।

Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए अब चुकाने होंगे पैसे! Meta ने शुरू किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

Meta ने Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं।

ख़ास बातें
  • Meta ने तीनों ही प्लेटफॉर्म के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं।
  • खास फीचर्स आपको पैसे चुकाकर मिलेंगे।
  • प्रीमियम फीचर्स के साथ यूजर्स को मिलेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स।
विज्ञापन

Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए अब यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे! जी हां, अगर आपको इन ऐप्स के प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल करने हैं तो Meta ने तीनों ही प्लेटफॉर्म के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं। यानी खास फीचर्स आपको पैसे चुकाकर मिलेंगे। नए सब्सक्रिप्शन प्लान में खासियत ये है कि प्रीमियम फीचर्स के साथ यूजर्स को खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का फायदा भी मिलेगा जिससे रोजमर्रा के काम पहले से ज्यादा आसान होंगे। आइए जानते हैं Meta के नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बारे में। 

Meta ने Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं। प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले यूजर्स कीमत चुकाकर इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा के प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लीत ने घोषणा की कि कंपनी अपने ऐप्स और एआई प्रोडक्ट्स में एडवांस्ड टूल लेकर आई है जो पेड सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी की ओर से एक वीडियो जारी कर कहा गया, 'Facebook Plus, Instagram Plus, और WhatsApp Plus को उन्नत सुविधाओं के साथ लॉन्च करना शुरू कर रहे हैं, जिन्हें हमारी कम्युनिटी पहले से ही पसंद करती है।'

290 रुपये से शुरू प्लान
Meta ने बताया कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर (लगभग 380 रुपये) प्रति माह होगी, जबकि WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर (लगभग 290 रुपये) प्रति माह होगी। उम्मीद है कि ये प्लान आने वाले हफ्तों में ग्लोबल लेवल पर शुरू हो जाएंगे। 

मिलेंगे ये खास फीचर्स
सब्सक्रिप्शन प्लान में प्लेटफॉर्म पर कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। इसमें कस्टमाइजेशन, मैसेजिंग, और ऑडियंस जुड़ाव के लिए बेहतर विकल्प होंगे। Instagram Plus के सब्सक्राइबर्स को स्टोरी के लिए ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और अतिरिक्त प्रोफाइल पिन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Facebook Plus यूजर्स को बेहतर स्टोरी फीचर्स मिलेंगे, एनिमेटेड रिएक्शन ज्यादा होंगे, साथ प्रोफाइल पर्सनेलाइजेशन टूल्स भी मौजूद होंगे। इसी तरह WhatsApp Plus मेंबर्स को प्रीमियम स्टीकर मिलेंगे, ऐप थीम, और कस्टम रिंगटोन मिलेंगे। साथ ही अधिक पिन किए चैट्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी इन फीचर्स को Meta One के तहत लॉन्च कर रही है जिसमें कई तरह के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल शामिल हैं। मेटा ने कहा कि एआई-केंद्रित सब्सक्रिप्शन का शुरू में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में परीक्षण किया जाएगा और इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर प्रीमियम सुविधाओं का एक्सेस शामिल होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »