टैबलेट में 8GB रैम बताई गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।
Photo Credit: Oppo
Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है।
Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Oppo Pad Mini ग्लोबल मॉडल।
Oppo Pad Mini को कंपनी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो ने अधिकारिक रूप से टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। मलेशिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर टैबलेट को प्राइसिंग के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत RM 999,999 मलेशियन रिंगट है। टैबलेट की लॉन्च डेट 22 अक्टूबर बताई गई है। वहीं, थाईलैंड में भी इसे कंपनी ने प्राइसिंग के साथ लिस्ट किया है। टैबलेट की कीमत 99,999 थाई बाहट है।
Mini Sized, Bold Ideas. Android's first Pad Mini is almost here. Compact enough to take anywhere, comfortable to hold in one hand, and ready whenever an idea strikes - whether you're jotting something down or creating on the go. #OPPOPadMini #OPPOEncoX4 #CreateInOneFlow https://t.co/OrNjhJfxDR
— OPPO India (@OPPOIndia) October 8, 2026
भारतीय मार्केट की बात करें तो कंपनी ने अधिकारिक X हैंडल पर इसे टीज किया है। कंपनी ने डिस्प्ले फीचर को टीज किया है। यह मैटे डिस्प्ले में पेश किया जाएगा। इसके अलावा अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। टैबलेट को कंपनी ने सिंगल कलर में टीज किया है। तीनों ही मार्केट्स में यह लैवेंडर पर्पल में ही दिखाया गया है। जबकि चाइनीज मॉडल को कंपनी ने तीन रंगों में उतारा था जिसमें ब्लैक और ग्रीन शेड्स को भी शामिल किया गया था।
सिंगापुर में भी कंपनी ने Instagram पर टैबलेट का लॉन्च टीज कर दिया है। टैबलेट में 8GB रैम बताई गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। टैबलेट अगर चाईनीज वेरिएंट की स्पेसिफिकेशंस ही कैरी करता है तो इसमें 8000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। रियर में यह 13MP कैमरा से लैस हो सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLED डिस्प्ले 8.8 इंच साइज में आ सकता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट आने की संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर