• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें

Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें

Meta ने अपना पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल म्यूज इमेज लॉन्च कर दिया है।

Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें

Photo Credit: Pexels/Brian Ramirez

मेटा AI, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नए क्रिएटिव टूल्स लेकर आया है।

ख़ास बातें
  • Instagram पर रील्स फीचर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
  • Instagram पर फोटो शेयरिंग का विकल्प मिलता है।
  • Instagram पर देश-विदेश में यूजर्स से कनेक्ट हो सकते हैं.
विज्ञापन

Meta ने अपना पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल म्यूज इमेज लॉन्च कर दिया है। यह मेटा AI, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नए क्रिएटिव टूल्स लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक ऐसा फीचर भी पेश किया है, जिसका लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस नए सिस्टम के तहत कोई भी व्यक्ति पब्लिकली उपलब्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को विजुअल रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड इमेज बना सकता है। अगर कोई इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है तो यूजर्स उस अकाउंट के यूजरनेम को AI प्रॉम्प्ट में शामिल कर सकते हैं, जिससे मेटा का सिस्टम नई इमेज बनाते हुए पब्लिकली शेयर की गई फोटो का रेफरेंस ले सकता है।

इस प्रोसेस में उस प्रोफाइल के मालिक की मंजूरी की जरूरत नहीं होती जिसका रेफरेंस लिया जा रहा है। जिन यूजर्स की इमेज का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें AI-जनरेटेड इमेज बनने से पहले या बाद में कोई सूचना नहीं दी जाती है। Meta का कहना है कि यह फीचर पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर चालू रहता है। जब तक यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को खुद नहीं बदलते तब तक उनके पब्लिक तौर पर शेयर किए गए कंटेंट का इस्तेमाल मेटा के AI इमेज जनरेशन टूल्स के साथ किया जा सकता है। डिफॉल्ट अकाउंट कॉन्फिगरेशन के तहत पब्लिक इंस्टाग्राम कंटेंट का इस्तेमाल उसके AI फीचर्स के साथ किया जा सकता है।

यूजर्स से एक्टिव तौर पर ऑप्ट-इन लेने के बजाय मेटा ने ऑप्ट-आउट तरीका अपनाया है। यानी अगर कोई व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होना चाहता तो उसे खुद ही सेटिंग खोजकर उसे बंद करना होगा। अगर आप इस फीचर से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको अकाउंट सेटिंग में बदलाव करना होगा। जो यूजर नहीं चाहते कि उनके पब्लिक Instagram कंटेंट का उपयोग कर Meta के AI इमेज जनरेशन टूल के साथ हो तो वो अपने अकाउंट सेटिंग के जरिए इस फीचर को बंद कर सकते हैं।

कैसे करें बंद

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है।
  • फिर उसके बाद टॉप पर दाईं ओर नजर आ रहे थ्री लाइन पर क्लिक करना है और सेटिंग्स और एक्टिविटी में जाना है।
  • उसके बाद नीचे स्क्रॉल करके हाउ अदर केन इंट्रैक्ट विद यू के अंदर शेयरिंग और रीयूज सेक्शन पर टैप करना है।
  • फिर उसके अंदर मौजूद यूजर को उन परमिशन को बंद करना होगा जो पोस्ट और रील को Meta के AI फीचर के साथ इस्तेमाल करने की अनुमति देती हैं।
  • आपको बता दें कि सेटिंग बदलने से सिर्फ भविष्य में होने वाले उपयोग पर ही असर पड़ेगा। इससे वे AI-जनरेटेड इमेज नहीं हटेंगी जो प्रेफ्रेंस अपडेट होने से पहले ही बन चुकी हैं।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Meta, AI, AI Features
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »