iQOO 15 के लिए भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, 26 नवंबर को लॉन्च
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ iQOO का सूपरकंप्यूटिंग चिप Q3 दिया जाएगा। iQOO 15 में Samsung का 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले 2,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 8,000 sq mm का सिंगल लेयर वेपर चैंबर दिया जाएगा।