Microsoft के CEO Satya Nadella को अमेरिका में मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

इस वर्ष की शुरुआत में केंद्र सरकार की ओर से घोषित किए गए 17 पद्म पुरस्कार विजेताओं में Nadella शामिल थे

Microsoft के CEO Satya Nadella को अमेरिका में मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

पद्म अवॉर्ड्स प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक वर्ष बनाई जाने वाली कमेटी की सिफारिश पर दिए जाते हैं

ख़ास बातें
  • Nadella ने कहा कि उनके लिए पद्म भूषण अवॉर्ड एक बड़ा सम्मान है
  • अमेरिका में भारत के काउंसल जनरल ने उन्हें औपचारिक तौर पर अवॉर्ड दिया
  • ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की कमान कई वर्षों से नडेला के पास है
विज्ञापन
ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft के भारतीय मूल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Satya Nadella का कहना है कि उनके लिए पद्म भूषण अवॉर्ड प्राप्त करना एक बड़ा सम्मान है। उन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक अवॉर्ड अमेरिका में भारत के काउंसल जनरल T V Nagendra Prasad से औपचारिक तौर पर प्राप्त हुआ है। 

इस वर्ष की शुरुआत में घोषित किए गए 17 पुरस्कार विजेताओं में Nadella शामिल थे। नडेला ने कहा, "पद्म भूषण अवॉर्ड और असाधारण लोगों के साथ पहचान प्राप्त करना एक सम्मान है। मैं भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर भारत के लोगों की और उपलब्धियां हासिल करने में मदद करने के लिए कार्य जारी रखूंगा।" उन्होंने अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद काउंसल जनरल Prasad के साथ मीटिंग में कहा, "हम आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव के दौर में हैं। अगले दशक में डिजिटल टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। भारतीय उद्योग और संगठन कम रिसोर्सेज के साथ अधिक करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे अधिक इनोवेशन और मजबूती में मदद मिलेगी।"

नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्हें लगभग आठ वर्ष पहले माइक्रोसॉफ्ट का CEO बनाया गया था। पिछले वर्ष उन्हें कंपनी के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी मिली थी। पद्म अवॉर्ड्स प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक वर्ष बनाई जाने वाली एक कमेटी की सिफारिश पर दिए जाते हैं। इन अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की जाती है। ये अवॉर्ड्स तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं। कंपनी ने बताया है कि नडेला अगले वर्ष की शुरुआत में भारत आएंगे। यह लगभग तीन वर्ष में देश की उनकी पहली यात्रा होगी। इससे पहले की देश की यात्राओं के दौरान नडेला ने कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी।  

माइक्रोसॉफ्ट ने इस वर्ष की शुरुआत में हफ्ते गेमिंग इंडस्‍ट्री को चौंका दिया। कंपनी ने घोषणा की थी कि वह गेम पब्‍लिशर एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर में खरीदेगी। यह डील कंपनी को Nintendo से भी बड़ी वीडियो-गेम कंपनी बना देगी। Xbox गेमिंग सिस्टम बनाने वाली Microsoft ने कहा था कि कैंडी क्रश, कॉल ऑफ ड्यूटी, ओवरवॉच और डियाब्लो जैसे गेम बनाने वाली कंपनी को हासिल करना गेमर्स के लिए अच्छा होगा।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »