India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच T-20 आज शुरू, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
एशिया कप (Asia Cup) 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो गई है और टूर्नामेंट 28 सितंबर, 2025 तक जारी रहेगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने 10 सितंबर को यूएई की क्रिकेट टीम को एकतरफा अंदाज में हराया था। अब आज यानी कि 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। इस टी-20 मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स चैनल और Sony LIV पर लाइव देख सकते हैं।