• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs PAK Live Streaming: भारत पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला, यहां देखें फ्री!

IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला, यहां देखें फ्री!

दोनों टीमें दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगीं।

IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला, यहां देखें फ्री!

भारत-पाकिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा।
  • दोनों टीमें दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगीं।
  • भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है।
विज्ञापन
IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का मैच होने जा रहा है जो इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला होगा। यह मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगीं। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जो कि उसने जीत लिया है। भारत ने मैच 6 विकेट से जीता। मैच में शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई थी। अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होगा। 

भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान करेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर है। अफगानिस्तान इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर है। 

अगर आप भी भारत-पाकिस्तान ICC मैच का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसे अपने TV, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं और घर आराम से बैठकर इसका लुत्फ ले सकते हैं। यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं कि मैच को टीवी और किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। 
 

IND vs PAK Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। 
 

IND vs PAK Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
 

IND vs PAK Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-पाकिस्तान मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस लगभग आधे घंटे पहले होगा। 
 

IND vs PAK Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-पाकिस्तान मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर देख पाएंगे। 
 

IND vs PAK Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-पाकिस्तान मैच को अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jiohotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »