IND VS PAK Asia Cup 2022: आज कैसे और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच, जानें सब कुछ

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 (India vs Pakistan Asia Cup 2022) मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND VS PAK Asia Cup 2022: आज कैसे और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच, जानें सब कुछ

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • भारत बनाम पाकिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा
  • Ind vs Pak मैच भारतीयसमयानुसार, रात 7:30 बजे शुरू होगा
  • भारत को पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप ए (Group A) में रखा गया है
विज्ञापन
India vs Pakistan Asia Cup 2022: शनिवार, 27 अगस्त से एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत हुई और आज, रविवार, 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। यह इस कप का दूसरा मैच है, जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार हो रहा था। भारत बनाम पाकिस्तान के इस एशिया कप 2022 मैच को आप घर बैठे देख सकते हैं। मैच शाम को शुरू होगा। चाहे कोई भी कप हो, IND vs PAK मैच का इंतजार दोनों देशों में बेसब्री से होता है, क्योंकि अकसर दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच हाईवोल्टेज ड्रामा से भरे होते हैं। 
 

India vs Pakistan Asia Cup 2022: where to watch live match?

यूं तो इस मैच को टेलीविजन पर Star Sports नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा, लेकिन आप इसे और भी कई माध्यम से लाइव देख सकते हैं। Ind vs Pak मैच भारतीयसमयानुसार, रात 7:30 बजे शुरू होगा। यदि आप इस मैच को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको Disney+ Hotstar ऐप और सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। जिन लोगों के पास हॉटस्टार ऐप या स्टार स्पोर्ट्स का सब्सक्रिप्शन नहीं, वो मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम भारत को पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप ए (Group A) में रखा गया है। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान को एशिया कप से पहले ही एक बड़ा झटका लगा था, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में, पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण उनके तीन तेज गेंदबाजों- मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और नसीम शाह पर निर्भर होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »