• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs PAK Live: भारत पाकिस्तान का महाघमासान! मैच कुछ ही देर में होगा शुरू, यहां देखें एकदम फ्री!

IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान का महाघमासान! मैच कुछ ही देर में होगा शुरू, यहां देखें एकदम फ्री!

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। 

IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान का महाघमासान! मैच कुछ ही देर में होगा शुरू, यहां देखें एकदम फ्री!

Photo Credit: X/BCCI

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • वर्ल्ड कप 2023 में आज का ये मैच 12वां मुकाबला होने जा रहा है।
  • मैच के लिए सेरेमनी 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी।
  • मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream किया जा सकता है।
विज्ञापन
IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में अब बस कुछ ही देर का समय रह गया है। भारत समेत दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर आज रहेंगी, क्योंकि बात भारत-पाकिस्तान की है। दोनों ही देश चिर प्रतिद्वंदी हैं और आज दोनों देशों की टीमें वर्ल्ड कप 2023 में फिर आमने सामने हैं। 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज का नजारा कुछ अलग ही होने वाला है। महामुकाबले की स्टेज तैयार हो चुकी है और क्रिकेट फैंस इस पर नजरे गड़ाए बैठे हैं। 

आज का ये मैच सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं है, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों के लिए जश्न मनाने का एक मौका भी बनकर आया है। जो भी टीम जीतेगी उसका जोश इस जीत के बाद सातवें आसमान पर होगा। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 8वीं बार एक दूसरे से भिड़ने जा रहे हैं। भारत वासियों के लिए सीना चौड़ा करने वाली एक बात ये भी है कि इससे पहले विश्व कप में दोनों देशों के बीच हुए सातों मुकाबले भारत ने ही जीते हैं। 
Latest and Breaking News on NDTV
रोहित शर्मा की कप्तानी की आज एक बार फिर से कसौटी होगी। टीम आज भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के इतिहास को दोहराने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम पांच बार की विजेता रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात देकर आज पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरती नजर आएगी। भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस वक्त पूरे उफान पर है। वहीं पाकिस्तानी टीम ने भी श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। लेकिन पाक टीम पर संभावित रूप से दबाव ज्यादा रहेगा। भारतीय जमीन और सवा लाख से ज्यादा दर्शक पड़ोसी देश की टीम को नर्वस करने के लिए काफी हैं। देखना होगा कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कैप्टन बाबर आजम इस दबाव को कहां तक कम कर पाते हैं। भारत की जमीन पर दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का ये तीसरा मुकाबला होगा। जबकि वर्ल्ड कप 2023 में आज का ये मैच 12वां मुकाबला होने जा रहा है। 

मैच शुरू होने से पहले एक रंगारंग म्यूजिक कार्यक्रम भी रखा गया है। सेरेमनी दोपहर 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह, पंजाबी-बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह, और शंकर महादेवन जैसे दिग्गज गायक अपने सुरों से सेरेमनी की शान बढ़ाएंगे। इस जोशीले मैच को अगर आप मैदान में देखने नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे भी इसका लुत्फ ले सकते हैं। अपने टीवी, मोबाइल पर आप घर बैठे फ्री में मैच देख सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

IND vs PAK Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच आज, 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs PAK Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs PAK Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1:30 बजे होगा। हालांकि मैच के लिए सेरेमनी 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी। 
 

IND vs PAK Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच को आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। 
 

IND vs PAK Live मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 वनडे मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »