• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs PAK T20 Free Live Stream: भारत पाकिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का महाघमासान ऐसे देखें फ्री!

IND vs PAK T20 Free Live Stream: भारत-पाकिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का महाघमासान ऐसे देखें फ्री!

T20 World Cup 2024 टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल हैं जिन्हें 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है।

IND vs PAK T20 Free Live Stream: भारत-पाकिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का महाघमासान ऐसे देखें फ्री!

Photo Credit: X/@Priyu_s_001

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच रविवार, 9 जून को खेला जाएगा। 

ख़ास बातें
  • T20 World Cup 2024 का यह 19वां मैच होने जा रहा है
  • मैच न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
  • मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
IND vs PAK T20 Live: T20 World Cup 2024 में 9 जून का दिन एतिहासिक होने वाला है। भारत समेत दुनियाभर में क्रिकेट फैंस इस वक्त कल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए उत्साहित हैं। T20 World Cup 2024 का यह 19वां मैच होने जा रहा है जो चिरप्रतिद्वंदी, भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच होगा। इससे पहले भारत का मैच आयरलैंड के साथ हुआ था। कहा जा रहा है कि नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा रही है, क्योंकि यह पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी कही जा रही है। गेंद को यहां बहुत ऊंचा उछाल मिलता है। 

9 जून को भारत-पाकिस्तान के मैच में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है जब गेंदबाजों के ऊपर मैच का रुख निर्भर करेगा। ऐसे में क्या यह पिच भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए मैच में ऐसी ही मुश्किलें खड़ी करेगी, यह देखने वाली बात होगी। भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा हैं, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बाबर आजम लीड कर रहे होंगे। 

T20 World Cup 2024 टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल हैं जिन्हें 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। हरेक ग्रुप में से जो दो टॉप टीमें होंगी, वे फिर सुपर 8 में जाएंगीं। भारत ग्रुप A में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के साथ आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाड़ा और अमेरिका भी मौजूद हैं। 

T20 World Cup 2024 में भारत के सभी मैच रोचक होने वाले हैं। ऐसे में आप भी जानने के लिए उत्सुक होंगे कि भारत-पाकिस्तान का मैच कब, कहां खेला जाएगा, और इस मैच को टीवी या मोबाइल पर किस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs PAK T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच रविवार, 9 जून को खेला जाएगा। 
 

IND vs PAK T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs PAK T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। 
 

IND vs PAK T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप मैच को आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। 
 

IND vs PAK T20 Live  मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप मैच को Disney Plus Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए फ्री देखा जा सकता है। भारत में यूजर्स के लिए फ्री लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है। लेकिन वीडियो क्वालिटी स्टैंडर्ड ही होगी। भारत से बाहर रहने वाले क्रिकेट फैंस को फ्री लाइव स्ट्रीम देखने के लिए VPN कनेक्शन की जरूरत होगी।

स्मार्टफोन पर यूजर फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं लेकिन वीडियो क्वालिटी से समझौता करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप बड़ी स्क्रीन, जैसे लैपटॉप या स्मार्ट TV आदि पर मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यूजर्स को कम से कम एक महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा कि 75 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसके लिए यूजर SubSpace और Fleek के माध्यम से शेयर्ड सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं जो अधिकारिक प्राइस से सस्ता मिल जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »