Idc

Idc - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
    RVX में 3.24 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिगंल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 160 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport मिलते हैं। इस इलेक्ठ्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, सरकार की ओर से मिलने वाले इंसेंटिव के बाद RVX का प्राइस 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा.
  • Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
    Hypevolt-R का डिजाइन इस सेगमेंट के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग है। इसमें फ्लैट सीट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को वर्टिकल तौर पर एप्रन पर लगाया गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को हैंडलबार के बजाय एप्रन पर फिक्स्ड किया गया है। इसका रियर डिजाइन रियर पैनल तक नहीं जाता और इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है।
  • TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
    हाल ही में कंपनी ने iQube S वेरिएंट को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.7 kWh की बैटरी है। iQube S की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। iQube S को Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Titanium Grey Matte कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
    Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। Oben Rorr Evo में 9kW मोटर, 3.4kWh LFP बैटरी और 180 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। कंपनी का कहना है कि बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, AI आधारित Smart IQ मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • सिंगल चार्ज में 175KM रेंज वाला TVS iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें फीचर्स
    TVS iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। iQube S 4.7kWh की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,37,142 रुपये (सब्सिडी समेत) है। iQube रेंज के भारत के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरों पर उपलब्ध है। यह नया स्कूटर IDC सर्टिफाइड 175 किमी की रेंज प्रदान करता है। iQube S में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो कि 6bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
    Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है। Simple Ultra की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल दिए गए हैं।
  • Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
    कंपनी ने Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में 60,000 रुपये की कमी की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Roadster X+ के 9.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell दिया गया है।
  • TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
    BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
  • महंगे होंगे मोबाइल! 2026 में स्मार्टफोन मार्केट के लिए बुरी खबर
    स्मार्टफोन मार्केट 2026 में बड़ी गिरावट देखने वाली है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 12.9% तक की गिरावट देखी जा सकती है। शिपमेंट्स कम होंगी और स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ेंगे। इसका कारण मैमोरी चिप की शॉर्टेज को बताया गया है।
  • Numeros Motors ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर n-First, जानें प्राइस, रेंज
    n-First की IDC रेंज लगभग 109 किलोमीटर तक की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी पैक और पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडस्ट किए जा सकने वाले डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दी गई हैं। n-First की टॉप स्पीड 70 kmph की है। इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट दिए जाएंगे।
  • Ola Electric ने Bharat Cell बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की शुरू की डिलीवरी, जानें रेंज, फीचर्स
    कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस उपलब्ध करा सकेगी। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह ओला इलेक्ट्रिक के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है।
  • स्मार्टफोन मार्केट में आई तेजी! Apple, Samsung के प्रीमियम AI स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड
    इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बीती जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। रिपोर्ट कहती है कि इस ग्रोथ में प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बड़ा हाथ है जिनकी वजह से मार्केट में गति बनी हुई है। यहां पर Apple और Samsung का नाम सबसे आगे है।
  • टैबलेट खरीदने का प्लान? ये हैं भारत में टॉप 5 ब्रांड्स, Lenovo दूसरे और Apple तीसरे नंबर पर
    इंडिया के टैबलेट मार्केट में 2025 की पहली छमाही में भारी गिरावट देखने को मिली है। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक कुल शिपमेंट्स 32.2% कम होकर 2.15 मिलियन यूनिट्स पर आ गईं। गिरावट की वजह रही कमर्शियल डिमांड में 61% की कमी, लेकिन कंज्यूमर सेगमेंट ने 20% की ग्रोथ दर्ज की। इस बीच Samsung 41.3% मार्केट शेयर के साथ टॉप पर रहा। Lenovo, Apple, Xiaomi और Acer भी टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हुए
  • Ather 450S अब देगा और लंबी रेंज, बड़ी बैटरी के साथ आया 'ऑफोर्डेबल' वेरिएंट! जानें कीमत
    यदि आप Ather 450 सीरीज के किसी नए और किफायती रेंज-बूस्टेड वेरिएंट की तलाश कर रहे थे, तो अब आपके पास एक और ऑप्शन है। कंपनी ने नए 3.7kWh बैटरी वेरिएंट वाला Ather 450S भारत में लॉन्च किया है। इसमें पहले दिए गए 2.9kWh बैटरी की जगह भारी बैटरी लगाई गई है, जिससे यह मॉडल अब 161 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है। यह Ather 450X के समान रेंज है।
  • Kinetic DX EV: स्मार्ट फीचर्स, 116 Km तक रेंज के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में लौट आया ओल्ड स्कूल Kinetic स्कूटर
    Kinetic Engineering Ltd. ने इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में जोरदार वापसी कर ली है। कंपनी ने ओल्ड क्लासिक DX डिजाइन को DX EV और DX+ EV के रूप में लॉन्च किया है। Kinetic DX EV की एक्स-शोरूम (पुणे) कीमत 1,11,499 रुपये, जबकि DX+ वेरिएंट की 1,17,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने लिमिटेड 35,000 यूनिट्स के लिए बुकिंग ओपन कर दी है, जो www.kineticev.in पर सिर्फ 1,000 रुपये में कराई जा सकती है। डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होंगी। DX+ पांच कलर्स (रेड, ब्लू, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक) में मिलेगा, जबकि DX सिर्फ सिल्वर और ब्लैक में आता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »