• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 248 Km चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One भारत में Rs 1.66 लाख में लॉन्च, जानें फीचर्स

सिंगल चार्ज में 248 Km चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One भारत में Rs 1.66 लाख में लॉन्च, जानें फीचर्स

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 248 किलोमीटर की IDC रेंज के साथ आता है।

सिंगल चार्ज में 248 Km चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One भारत में Rs 1.66 लाख में लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Simple Energy

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक लगे हैं।

ख़ास बातें
  • इसमें 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
  • Simple One का वजन 136 किलोग्राम है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के पहिए लगे हैं।
विज्ञापन
Simple Energy की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 248 किलोमीटर की IDC रेंज के साथ आता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक लगे हैं। इसमें एक बैटरी फिक्स्ड है जो कि 3.7kWh की है। वहीं, दूसरी बैटरी पोर्टेबल है जो 1.3kWh की है। स्कूटर में लगी बैटरी 11.5 PS और 72Nm पीक टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Simple One electric scooter price

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम में कीमत 1.66 लाख (बेंगलुरू) है। इसके लिए कंपनी ने प्री-ऑडर शुरू कर दिए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को Simple Energy वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। 
 

Simple One electric scooter features

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक लगे हैं। इसमें एक बैटरी फिक्स्ड है जो कि 3.7kWh की है। वहीं, दूसरी बैटरी पोर्टेबल है जो 1.3kWh की है। स्कूटर में लगी बैटरी 11.5 PS और 72Nm पीक टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 248 किलोमीटर की IDC रेंज के साथ आता है। इसमें 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। यह 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड केवल 2.77 सेकंड में हासिल कर सकता है। 

Simple One का वजन 136 किलोग्राम है। स्कूटर की हाइट 796mm है। इसके अन्य खास फीचर्स में 7 इंच का TFT डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, रिमोट एक्सेस, ऑनलाइन टैग, OTA अपडेट, रिमोट अलर्ट, फोन टीथरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार तरह के राइड मोड दिए गए हैं जिनमें Eco, Ride, Dash और Sonic शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के पहिए लगे हैं। इसमें दोनों साइड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ई-स्कूटर को फुल चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »