• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में स्मार्टफोन मार्केट की चांदी! जमकर बिक रहे 5G फोन, Apple ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारत में स्मार्टफोन मार्केट की चांदी! जमकर बिक रहे 5G फोन, Apple ने तोड़ा रिकॉर्ड

मार्केट में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई है।

भारत में स्मार्टफोन मार्केट की चांदी! जमकर बिक रहे 5G फोन, Apple ने तोड़ा रिकॉर्ड

Apple ने भारत में 2024 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोने बेचे हैं।

ख़ास बातें
  • साल की तीसरी तिमाही में मार्केट में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई।
  • 4.6 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट की गई।
  • Vivo, Oppo जैसे ब्रैंड्स तीसरी तिमाही में मार्केट लीड कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए अच्छी खबर है। मार्केट ने लगातार पांचवीं तिमाही में ग्रोथ दर्ज की है। 2024 की तीसरी तिमाही में मार्केट में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई। यहां पर 4.6 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट की गई। Apple ने यहां सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। कंपनी ने किसी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा शिपमेंट्स की हैं। रिपोर्ट के अनुसार एपल ने 40 लाख स्मार्टफोन भारत में पिछली तिमाही में बेचे हैं। IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

डिस्काउंट और फाइनेंस विकल्पों से बढ़ी बिक्री
भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को फोन फेलेक्सिबल तरीके से खरीदने का ऑप्शन दे रहे हैं। इसमें बड़े डिस्काउंट्स, फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग, एक्सटेंडेड वारंटी, कैशबैक ऑफर आदि शामिल हैं जिससे ग्राहकों फोन खरीदने के कई विकल्प मिल जाते हैं। IDC Asia Pacific में सीनियर रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी के अनुसार नए 5G स्मार्टफोन्स के लॉन्च से भी मार्केट ग्रोथ बढ़ी है। Apple, Samsung जैसे दिग्गज स्मार्टफोन मेकर ऑनलाइन सेल्स के दौरान अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवा रहे हैं। 

5G का बोलबाला
भारत में 5G स्मार्टफोन्स की अच्छी खासी डिमांड है। साल की तीसरी तिमाही में लगभग 38 लाख 5जी स्मार्टफोन बिके हैं। कुल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज का योगदान 83% पर पहुंच गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा 5जी डिवाइसेज अधिक मात्रा में खरीदे जा रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा केवल 57% ही था। इसमें एक कारक 5जी फोन के औसत बिक्री मूल्य में गिरावट भी है। 5जी फोन का एवरेज सेलिंग प्राइस ईयर ऑन ईयर बेसिस बेसिस पर 20% कम हो गया है। 

Apple ने तोडे़ रिकॉर्ड
Apple ने भारत में 2024 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोने बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 2024 Q3 में 40 लाख स्मार्टफोन्स की बिक्री की। इसमें सबसे ज्यादा सेल कंपनी के iPhone 15 और iPhone 13 मॉडल्स की हुई। कंपनी ने यहां Samsung को पीछे छोड़ दिया। Apple ने जहां 28.7% का शेयर हासिल किया, वहीं Samsung 15.2% मार्केट शेयर के साथ पीछे रह गई। Vivo, Oppo जैसे ब्रैंड्स तीसरी तिमाही में भी मार्केट को लीड कर रहे हैं। Nothing ने भी ग्रोथ दर्ज की है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »