Honor Power 2 में होगी 10,080 mAh की बैटरी, 3 कलर के ऑप्शन
आगामी स्मार्टफोन में 6.79 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) के साथ हो सकता है। Honor Power 2 के रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। चीन में Honor की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है।