Honor Magic V3 के होंगे 4 कलर ऑप्शंस, 12 जुलाई को लॉन्च

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ Honor Magic Vs3, MagicPad 2 और MagicBook Art 14 को भी 12 जुलाई को पेश किया जाएगा

Honor Magic V3 के होंगे 4 कलर ऑप्शंस, 12 जुलाई को लॉन्च

यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V2 की तुलना में हल्का होगा

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है
  • इसके साथ Honor Magic Vs3, MagicPad 2, MagicBook Art 14 भी लॉन्च होंगे
  • देश में Honor की 200 5G सीरीज भी जल्द लॉन्च की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V3 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Honor Magic Vs3, MagicPad 2 और MagicBook Art 14 को भी 12 जुलाई को पेश किया जाएगा। कंपनी ने Magic V3 के कलर ऑप्शंस का खुलासा किया है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V2 की तुलना में हल्का होगा। 

Honor ने इस स्मार्टफोन का रेड कलर में टीजर दिया था। कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Tundra Green, Qilian Snow और Velvet Black कलर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। Magic V3 में 5,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें Honor की आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ी Defocus Eye Protection और Deepfake Detection टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Honor MagicPad 2 में 12.3 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी का दावा है कि यह पहला विजन रिलीफ टैबलेट होगा। इस टैबलेट में फ्लैट डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा। पिछले महीने Honor की 200 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को जल्द भारत में भी पेश किया जाएगा। इसमें Honor 200 और Honor 200 Pro शामिल हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। 

Honor 200 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 है। इन स्मार्टफोन्स में OLED फुल HD+ स्क्रीन है। इनकी 5,200 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एमेजॉन पर Honor 200 और 200 Pro के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। ये स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हैं। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Honor 200 Pro को मॉडल नंबर ELP-NX9 के साथ देखा गया था। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इसमें फुल HD+ (1,224 x 2,700 पिक्सल) स्क्रीन है। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 6.78 इंच और बेस वेरिएंट में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »