Home Audio

Home Audio - ख़बरें

  • iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
    iBall ने भारत में नया Cinebar 560 Soundbar लॉन्च किया है। यह 5.1 चैनल साउंड सिस्टम 800W RMS आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें तीन ड्राइवर वाला साउंडबार, वायरलेस रियर स्पीकर्स और 20.32cm वायरलेस सबवूफर दिया गया है। साउंडबार में Bluetooth 5.3, TV ARC, Optical IN, USB और AUX जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स इसमें अलग-अलग साउंड मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। iBall Cinebar 560 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Amazon.in पर उपलब्ध कराया गया है।
  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।
  • 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
    boAt ने Aavante Prime X साउंडबार लॉन्च किया है, जो 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 700W आउटपुट और वायरलेस रियर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे केबल-फ्री सेटअप मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। यह साउंडबार पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसके बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो होम थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
    Toshiba Z670SP सीरीज आज भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। Z670SP MiniLED की शुरुआती कीमत 64,990 रुपये है। जिस पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। Z670SP MiniLED सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, जिसका नेटिव 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं QLED कलर टेक्नोलॉजी व्यूअर्स को कई शेड्स के बेहतर कलर रिप्रोडक्शन का अनुभव कराती है।
  • 65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू
    Haier ने भारत में H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Haier H5E सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है, जिनकी कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले, MEMC सपोर्ट और Dolby Audio दिया गया है। यह सीरीज Google TV पर चलती है और रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • Samsung CES 2026 में मचाएगा धूम! 6 जनवरी से लॉन्च होंगे कई नए स्पीकर्स, एडवांस ऑडियो फीचर्स भी
    Samsung ने CES 2026 से पहले अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की घोषणा कर दी है, जिन्हें जनवरी में लास वेगास में शोकेस किया जाएगा। कंपनी Music Studio सीरीज के तहत नए Wi-Fi स्पीकर्स Music Studio 7 और Music Studio 5 लेकर आ रही है, जो यूनिक डिजाइन और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही Samsung ने अपने फ्लैगशिप Q-Series साउंडबार्स, HW-Q990H और ऑल-इन-वन HW-QS90H की भी जानकारी दी है। इन प्रोडक्ट्स में AI ट्यूनिंग, बेहतर सराउंड साउंड और Q-Symphony इंटीग्रेशन मिलेगा, जिससे होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को नया स्तर देने की तैयारी है।
  • Blaupunkt SonicQ QLED TV Launched: 75 इंच तक साइज, गेमिंग के लिए VRR और ALLM; कीमत Rs 33 हजार से शुरू
    Blaupunkt ने भारत में अपनी नई SonicQ QLED TV सीरीज पेश कर दी है, जिसे कंपनी भारत के घरों में एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस लाने का दावा करती है। नई लाइनअप तीन साइज - 55, 65 और 75 इंच में आई है और सभी मॉडल्स में 4K QLED डिस्प्ले, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 120Hz MEMC सपोर्ट मिलता है। Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 65,999 रुपये रखी गई है। सभी मॉडल्स की सेल एक्सक्लूसिवल तौर पर Flipkart पर शुरू हो चुका है।
  • Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
    कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
  • Kodak के नए 43-इंच QLED TV में पहली बार आया JioTele OS, कीमत सुनकर हो जाओगे हैरान!
    भारतीय यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड और लोकलाइज्ड कंटेंट की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Kodak ने अपना पहला JioTele OS आधारित QLED TV भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 43-इंच का QLED 4K स्मार्ट टीवी अब एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध है। Kodak का दावा है कि यह टीवी खासतौर पर भारत के डिजिटल दर्शकों की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया गया है, जो हर भाषा, हर स्टाइल और हर रूम में फिट हो जाए।
  • Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स
    ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है।
  • Amazon Mega Music Fest Sale: हेडफोन से लेकर ईयरबड्स, स्पीकर, गिटार और स्पीकर पर बंपर डिस्काउंट
    Amazon Mega Music Fest सेल में JBL, Yamaha, Sony और Samsung समेत कई टॉप ब्रांड्स के ईयरबड्स, हेडफोन, साउंडबार, स्पीकर, होम ऑडियो प्रोडक्ट्स और गिटार  समेत काफी कुछ पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह सेल 10 जून, 2025 तक चलेगी, जिसमें ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 50% तक छूट मिल रही है। OnePlus bullet Z2 अमेजन पर 2,299 रुपये के बजाय 1,599 रुपये में मिल रहा है।
  • 55 इंच तक बड़े Lumio Vision 7, Vision 9 4K स्मार्ट TV भारत में Rs 29,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स
    Lumio Vision 7 और Vision 9 4K स्मार्ट TVs भारत में लॉन्च हो गए हैं। दावा है कि ये भारत में लॉन्च होने वाले अबतक के सबसे फास्ट टीवी हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें फ्लैगशिप Boss प्रोसेसर लगा है। टीवी में क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है और Dolby Vision, Dolby Atmos, व DGS Audio जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 29,999 रुपये से शुरू है।
  • 100W की पावरफुल साउंड, 15 घंटे बैटरी के साथ JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
    JBL ने अपने लेटेस्ट पार्टी स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के नए पोर्टेबल स्पीकर्स हैं जो JBL Partybox Encore 2 नाम से पेश किए गए हैं। स्पीकर में 100W साउंड आउटपुट दिया गया है। इनमें 135mm लॉन्ग थ्रो सबवूफर लगा है और दो 25mm के डोम ट्विटर लगे हैं। ये Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस हैं। स्पीकर में LE Audio का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया Dolby Atmos, DTS, IMAX सपोर्ट वाला होम थिएटर सिस्टम, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में अपना प्रीमियम होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है, जो Dolby Atmos सर्टिफाइड है और 360 डिग्री स्पेसियल ऑडियो सपोर्ट करता है। मॉडल SBW600 Xceed के नाम से पेश किया गया है। नया होम थिएटर सिस्टम टॉप और साइड फायरिंग स्पीकर्स वाले साउंडबार और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर के साथ आता है। Blaupunkt SBW600 Xceed Dolby Atmos Home Theatre की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। इसे Blaupunkt की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक कलर में आता है।
  • 4K वीडियो के साथ Xiaomi Smart Projector L1 Pro लॉन्च, घर में देगा सिनेमा हॉल जैसा मजा! जानें फीचर्स
    Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रोजेक्टर L1 Pro लॉन्च किया है। यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर है और कहीं भी आसनी से कैरी किया जा सकता है। इसमें 1080p रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। यह 400 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.21:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »