Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें

Toshiba ने आज भारत में फ्रंट-फायरिंग स्पीकर वाली अपनी पहले मिनीएलईडी टीवी Toshiba Z670SP सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें

Photo Credit: Toshiba

Toshiba Z670SP MiniLED Series में 100 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Toshiba Z670SP MiniLED सीरीज में 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले है।
  • Toshiba Z670SP MiniLED सीरीज में फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • Toshiba Z670SP MiniLED सीरीज में REGZA Power Audio+ भी है।
विज्ञापन

Toshiba ने आज भारत में फ्रंट-फायरिंग स्पीकर वाली अपनी पहले मिनीएलईडी टीवी Toshiba Z670SP सीरीज को लॉन्च कर दिया है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। यह नई सीरीज एडवांस डिस्प्ले के साथ, ऑडियो टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट डिजाइन को एक साथ लेकर आती है। दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई Z670SP सीरीज एडवांस टेक्नोलॉजी और REGZA टेक्नोलॉजी से लैस है। यहां हम आपको Toshiba Z670SP सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Toshiba Z670SP MiniLED Price

Toshiba Z670SP MiniLED की शुरुआती कीमत 64,990 रुपये है। जिस पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। यह टीवी सीरीज बिक्री के लिए रिलायंस डिजिटल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत कई रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ग्राहक लॉन्च ऑफर के तहत जीरो डाउन पेमेंट, आकर्षक कैशबैक और 2 साल एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ उठा सकते हैं।

Toshiba Z670SP MiniLED Specifications

Toshiba Z670SP MiniLED सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, जिसका नेटिव 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं QLED कलर टेक्नोलॉजी व्यूअर्स को कई शेड्स के बेहतर कलर रिप्रोडक्शन का अनुभव कराती है। Z670SP सीरीज हाई-स्पीड स्पोर्ट्स, गेमिंग और एक्शन वाले कंटेंट के लिए अल्ट्रा-स्मूथ मोशन क्लैरिटी प्रदान करती है। इसके साथ ही REGZA Power Audio+ भी है, जो ज्यादा दमदार और क्लियर साउंड जनरेट करती है। REGZA इंटेलिजेंस, एक एडवांस AI-पावर्ड सिस्टम है जो बेहतरीन व्यूइंग अनुभव प्रदान करने के लिए पिक्चर और साउंड सेटिंग्स को लगातार रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करता है। 

Z670SP सीरीज के कई फीचर्स विजुअल और ऑडियो दोनों अनुभव को बेहतर बनाते हैं। फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स इंटीग्रेशन के साथ सटीक साउंड के जरिए व्यूअर्स तक सीधे पहुंचकर उन्हें सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करता है। Eilex Prism टेक्नोलॉजी ऑडियो आउटपुट और भी बेहतर बनाती है, जिससे टीवी देखने के लिए एकदम बेहतर साउंड मिलता है। गेमिंग लवर्स के लिए गेम मोड प्रो ज्यादा रिस्पॉन्सिवनेस के साथ गेमिंग पर फुल कंट्रोल प्रदान करता है, जिससे गेमप्ले स्मूथ होता है और लेटेंसी कम होती है। डॉल्बी विजन एटम्स के शामिल होने से शानदार विजुअल और मल्टीडायमेंशनल ऑडियो मिलता है, जिससे यूजर्स रियलिज्म अनुभव मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »