Gaming News Hindi

Gaming News Hindi - ख़बरें

  • Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
    चीन के टिप्स्टर के नए लीक में Realme और OnePlus को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं। Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन चीन में डिस्कंटीन्यू की जा सकती है और नवंबर तक मौजूदा स्टॉक खत्म होने की संभावना है। साथ ही दावा किया गया है कि कंपनी की ग्लोबल और चीन की रणनीति अलग रहेगी। दूसरी ओर, OnePlus फिलहाल Ricoh इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी नहीं कर रही है और उसका फोकस गेमिंग परफॉर्मेंस पर है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
    KRAFTON India ने BGMI का 5th Anniversary Edition 4.5 Update रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में Naruto: Ninjas Assemble Theme Mode, Spider-Man: Brand New Day Collaboration और Ferrari Cars जैसी कई बड़ी नई चीजें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा World of Wonder (WOW) मोड, नए X-Suits, India-themed Card Collection और कई सोशल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Spider-Man Theme Mode 30 जुलाई से शुरू होगा, जबकि CarryMinati Collaboration 15 अगस्त के आसपास लाइव किया जाएगा।
  • लाखों का Gaming PC छोड़िए! ₹999 में पूरा महीना खेलें हाई-ग्राफिक्स वाले महंगे PC गेम्स
    Nvidia ने अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस GeForce Now को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC या लैपटॉप के भी क्लाउड के जरिए बड़े PC गेम्स खेल सकेंगे। GeForce Now भारत में RTX 5080 SuperPOD इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और 4,500 से ज्यादा गेम्स का सपोर्ट देता है। यूजर्स अपने Steam और Epic Games जैसे अकाउंट लिंक करके गेम्स खेल सकते हैं। कंपनी ने Performance और Ultimate नाम से दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके अलावा Day Pass और UPI पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
  • अब भारत के लिए बनेगा अपना हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस! ARC ने की एंट्री
    नई गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने भारत में अपनी शुरुआत की घोषणा की है। कंपनी भारतीय गेमर्स के लिए एक हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस डेवलप कर रही है, जिसका उद्देश्य प्रीमियम गेमिंग को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। ARC का कहना है कि उसका फोकस मोबाइल गेमिंग और कंसोल-क्वालिटी गेमिंग के बीच की दूरी कम करने पर रहेगा। कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करना चाहती है, जो भारतीय गेमर्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए गए हों। फिलहाल कंपनी ने अपने पहले गेमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है।
  • PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus मंथली गेम्स लाइनअप की घोषणा कर दी है। इस बार यूजर्स को EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols जैसे तीन बड़े गेम्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक ये सभी गेम्स 5 मई से उपलब्ध होंगे। इस लाइनअप में स्पोर्ट्स, एक्शन-RPG और प्लेटफॉर्मर गेम्स शामिल हैं, जिससे अलग-अलग तरह के गेमर्स को ऑप्शन मिलता है। वहीं मौजूदा महीने के गेम्स को जोड़ने के लिए 4 मई तक का समय दिया गया है। कुल मिलाकर यह लाइनअप वैरायटी और गेमप्ले के हिसाब से बैलेंस्ड माना जा सकता है।
  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • Netflix Playground App हुआ लॉन्च, बच्चों के लिए फ्री गेम्स और सेफ कंटेंट, कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथ में!
    Netflix ने बच्चों के लिए नया Playground ऐप लॉन्च किया है, जिसमें गेम्स और इंटरैक्टिव कंटेंट एक साथ उपलब्ध हैं। यह ऐप 8 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें कोई विज्ञापन या इन-ऐप परचेज नहीं है। यूजर्स इसे अपने Netflix अकाउंट से लॉगिन करके इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल यह कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप में पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे बच्चों की एक्टिविटी को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • CES 2025 में देखेगी दुनिया LG के मुड़े हुए गेमिंग मॉनिटर, जानें इनकी खूबियां
    दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्‍मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है।
  • BGMI बनाने वाली Krafton ने लॉन्‍च किया नया मोबाइल गेम CookieRun India, इस दिन से कर पाएंगे डाउनलोड
    PUBG और BGMI जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम बनाने वाली Krafton ने भारतीय गेमर्स के लिए नया रनर मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया’ (CookieRun India) लॉन्‍च किया है। कंपनी का दावा है कि इस गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं और यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए 11 दिसंबर 2024 से उपलब्ध होगा। यानी उस दिन से यूजर्स इस गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।
  • Elon Musk का गेम प्‍लान! 10 लाख लोगों को ले जाएंगे मंगल ग्रह पर, कही बड़ी बात
    Elon Musk Mars Plan : एलन ने कहा है कि वह 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने का इरादा रखते हैं।
  • लड़के ने गेम के लिए नहीं दिया मोबाइल, तो दोस्तों ने ले ली जान ...
    लड़के ने अपने साथी मित्रों को फोन पर गेम खेलने देने से मना कर दिया और उन तीनों में झगड़ा हो गया। उसके दोनों दोस्तों ने पत्थरों से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
  • PUBG Mobile Comeback: क्या सच में वापस आएगा PUBG Mobile? जानें, अब-तक की कहानी...
    Krafton भारत में PUBG Mobile को वापस लाएगा या PUBG Mobile India और PUBG: New State को भारत लाया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी तो कंपनी ही देगी, लेकिन हम आपको पिछले कुछ महीनों में PUBG को लेकर आई एक-एक खबर को विस्तार से समझाने वाले हैं।
  • PUBG Mobile भारत में बैन, फिर भी कर रहा है अरबों की कमाई
    हैरानी की बात यह है कि PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था। PUBG Mobile का भारत में विशाल यूज़रबेस था। साल में लगभग तीन महीने बैन रहने के बाद भी अरबों की कमाई, गेम की लोकप्रियता को दर्शाती है।
  • 2021 में बदलेगी PUBG Mobile India की तकदीर? जानें, अब-तक की कहानी...
    FAU-G भारत में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज़ होने जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विदेशी गेम भारतीय गेम के सामने अपना पुराना दमखम वापस बनाने में कितना सफल होगा।

Gaming News Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »