Nvidia GeForce Now अब भारत में उपलब्ध है। इस क्लाउड गेमिंग सर्विस के जरिए यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC के भी हजारों PC गेम्स खेल सकेंगे। कंपनी ने Performance और Ultimate नाम से दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं।
Photo Credit: Nvidia
Nvidia GeForce Now भारत में क्लाउड गेमिंग सर्विस के साथ लॉन्च हुआ
भारतीय गेमर्स के लिए Nvidia ने अपना क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म GeForce Now लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस की मदद से यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC या लैपटॉप के भी कई बड़े PC गेम्स क्लाउड के जरिए खेल सकेंगे। कंपनी का कहना है कि GeForce Now भारत में RTX 5080 SuperPOD इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, जिससे हाई-क्वालिटी गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। फिलहाल यह सर्विस सब्सक्रिप्शन मॉडल पर उपलब्ध कराई गई है और यूजर्स अपने Steam, Epic Games जैसे गेमिंग अकाउंट्स को लिंक करके गेम्स खेल सकेंगे।
GeForce Now की सबसे खास बात यह है कि यह खुद कोई गेम लाइब्रेरी उपलब्ध नहीं कराता। यानी यूजर्स को अपने पहले से खरीदे गए गेम्स खेलने के लिए Steam, Epic Games Store या अन्य सपोर्टेड प्लेटफॉर्म्स के अकाउंट को लिंक करना होगा। कंपनी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर 4,500 से ज्यादा रेडी-टू-प्ले और इंस्टॉल-टू-प्ले गेम्स का सपोर्ट मिलता है।
Nvidia ने बताया कि भारत में GeForce Now को GeForce RTX 5080 SuperPODs के जरिए ऑपरेट किया जाएगा, जो Blackwell RTX आर्किटेक्चर पर आधारित हैं। इसमें RTX Ray Tracing, HDR10, SDR10 और अल्ट्रावाइड मॉनिटर जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यूजर्स को 16-कोर vCPU, 56GB DRAM और 48GB फ्रेम बफर जैसी क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता भी मिलेगी।
सब्सक्रिप्शन के आधार पर गेमिंग क्वालिटी और सेशन की अवधि भी अलग-अलग होगी। Performance प्लान में 1440p रिजॉल्यूशन और 60fps तक गेमिंग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि Ultimate प्लान में 5K रिजॉल्यूशन और 120fps तक गेमिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा Ultimate प्लान लेने वाले यूजर्स को गेमिंग सर्वर पर प्राथमिकता और लंबा गेमिंग सेशन भी मिलेगा।
स्टोरेज की बात करें तो सभी GeForce Now सब्सक्राइबर्स को 100GB सिंगल-सेशन क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज भी खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इंस्टॉल-टू-प्ले गेम्स इसी क्लाउड स्टोरेज कोटा में सेव किए जाएंगे।
कीमत की बात करें तो Performance प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि Ultimate प्लान के लिए 1,999 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। वहीं Day Pass भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 399 रुपये और 799 रुपये है। शुरुआती पास लेने वाले यूजर्स को पहले तीन महीनों के लिए 20 प्रतिशत का अपफ्रंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Nvidia ने UPI के जरिए पेमेंट का ऑप्शन भी जोड़ा है। वहीं, वेबसाइट पर एक फ्री एड-सपोर्टेड प्लान का भी जिक्र किया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला