PUBG Mobile Comeback: क्या सच में वापस आएगा PUBG Mobile? जानें, अब-तक की कहानी...

Krafton भारत में PUBG Mobile को वापस लाएगा या PUBG Mobile India और PUBG: New State को भारत लाया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी तो कंपनी ही देगी, लेकिन हम आपको पिछले कुछ महीनों में PUBG को लेकर आई एक-एक खबर को विस्तार से समझाने वाले हैं।

PUBG Mobile Comeback: क्या सच में वापस आएगा PUBG Mobile? जानें, अब-तक की कहानी...

PUBG Mobile के अलावा कंपनी ने भारत के लिए खास PUBG Mobile India गेम भी घषित किया है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile की वापसी पर अभी भी असमंजस बरकरार
  • Krafton भारत में तलाश रहा है कई बड़े अधिकारी
  • भारत और चीन के लिए PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन नहीं हुए चालू
विज्ञापन
PUBG Mobile को भारत में बैन हुए अब लगभग सात महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक भारतीय फैंस को न तो सरकार की ओर से गेम की वापसी पर किसी प्रकार की स्पष्टता दी गई है और न ही गेम की मूल कंपनी Krafton द्वारा कोई बयान जारी किया गया है। एक ओर सरकार गेम की वापसी को लेकर सख्त है। वहीं, दूसरी ओर Krafton हर बार गेम की वापसी को लेकर "कोशिश जारी है" की बात कह देती है। PUBG Mobile के सितंबर 2020 में बैन होना और उसके तुरंत बाद कंपनी की PUBG Mobile India की घोषणा। इसके बाद सरकार द्वारा गेम को लेकर गंभीर बयान देना और फिर कंपनी का एक और नया गेम PUBG: New State घोषित करना, लेकिन प्री-रजिस्ट्रेशन का भारत में शुरू न करना, लेकिन गेम की आधिकारिक वेबसाइट की स्क्रिप्ट में हिंदी भाषा का पाया जाना, खबरों के इस जंजाल ने भारत में सभी फैंस को असमंजस में डाला हुआ है।

अब, Krafton भारत में पबजी मोबाइल को वापस (PUBG Mobile Comeback) लाएगा या PUBG Mobile India और PUBG: New State को भारत लाया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी तो कंपनी ही देगी, लेकिन हम आपको पिछले कुछ महीनों में PUBG को लेकर आई एक-एक खबर को विस्तार से समझाने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
 

PUBG Mobile भारत में हुआ बैन

सितंबर 2020 की शुरुआत में भारत सरकार ने PUBG Mobile समेत कुल 118 चीनी ऐप्स और गेम्स को बैन किया था। इस बैन को इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 के प्रावधानों के तहत लगाया गया है। बैन को लेकर सरकार ने कहा था कि प्रतिबंधित किए गए ऐप्स "देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक" हैं। सरकार ने कहा प्रतिबंध “विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें प्राप्त करने के बाद लगाया गया था, जिसमें एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध कई मोबाइल ऐप्स के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्टें शामिल थीं, जिनमें यूज़र्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से भारत के बाहर स्थापित सर्वरों पर भेजना भी शामिल है।
 

Tencent Games को टाटा PUBG Mobile India की घोषणा

यूज़र्स की प्राइवेसी में सेंध और डेटा जासूसी के इल्ज़ामों के चलते, बैन के तुरंत बाद PUBG Corp. ने PUBG Mobile फ्रैंचाइज़ी को भारत में शेन्ज़ेन स्थित गेम कंपनी Tencent Games से देश में सभी प्रकाशन जिम्मेदारियां वापस लेने का फैसला लिया था। क्राफ्टॉन को उम्मीद थी कि चीनी कंपनी से संबंध खत्म होने के बाद शायद सरकार गेम को लेकर इतनी सख्त न रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी की यह कोशिश फेल हो गई। 

बैन और प्रकाशन की जिम्मेदारियों को वापस लेने के लगभग दो महीनों बाद नवंबर 2020 में पबजी मोबाइल प्लेयर्स के लिए एक उम्मीद की किरण सामने आई, जब PUBG Mobile डेवलपर्स ने PUBG Mobile India नाम के एक नए गेम की घोषणा की। Krafton ने कहा इसे "विशेष रूप से भारतीय बाज़ार के लिए बनाया गया है।" नए गेम के कई ट्रेलर्स भी रिलीज़ किए गए, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज़ को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

PUBG Corp. का भारत में बड़ा निवेश और कई बड़ी जॉब लिस्टिंग पोस्ट करना

PUBG Corporation ने 2020 के अंत तक भारत में एक स्थानीय कार्यालय स्थापित करने की योजना बनाई और खबर आई कि कंपनी वहां प्लेयर्स के साथ संचार और सेवाओं को बढ़ाने के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। इतना ही नहीं, पबजी कॉर्पोरेशन और मूल कंपनी Krafton ने भारत में "स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और आईटी उद्योगों" को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.4 अरब रुपये का निवेश करने की योजना भी बनाई।

साल 2020 खत्म होने के साथ कुछ नई खबरें सामने आई, जहां पता चला कि PUBG ने अपना नया इंडिया कंट्री हेड भर्ती किया है। Krafton ने Aneesh Aravind को अपना नया कंट्री मैनेजर घोषित किया है, जो गेमिंग इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं और Tencent और Zynga गेमिग कंपनिों के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, कंपनी ने विज़ुअल कंटेंट डिज़ाइनर, फाइनेंस मैनेजर, सीनियर कम्युनिटी मैनेजर और सीनियर ईस्पोर्ट्स मैनेजर की नियुक्ति भी की।
 

PUBG Mobile की भारत वापसी पर सरकार सख्त

मार्च की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपने एक बयान में पबजी गेम को हिंसक, अश्लील और आदत लगाने वाले गेम्स में से एक बताया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेट अप करने की योजना के बारे में भी बात की। सरकार नए सेंटर बनाएगी, जो लोगों को VFX, गेमिंग और एनिमेशन सिखाएंगे। सरकार का कहना है कि इसके जरिए लोग भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए गेम्स डेवलप करेंगे। उन्होंने कहा "PUBG केवल एक उदाहरण था, लेकिन उन खेलों की आलोचना करना समाधान नहीं है। समाधान यह है कि हम #MakeInIndia के तहत दुनिया के लिए अपने खुद के गेम्स और ऐप्स बनाए।" यूं तो उन्होंने PUBG Mobile की वापसी पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बयान से यह साफ हो जाता है कि PUBG की वापसी पर भारत सरकार का रुख कड़ा है।
 

PUBG: New State की घोषणा और वापसी का इशारा

यहां कंपनी PUBG Mobile की वापसी और PUBG Mobile India की बात कर रही थी कि फरवरी के आखिर में कंपनी ने PUBG: New State नाम के एक नए बैटल रोयाल गेम की घोषणा कर दी। गेम को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए Google Play पर उपलब्ध कराया गया, लेकिन भारत को इससे बाहर रखा गया। यूं तो गेम के पब्लिशर Krafton ने एक बयान में साफ शब्दों में कहा था कि "वे गेम को अभी भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं बना रहे हैं।" लेकिन फिर भी, एक लीक में पाया गया कि PUBG: New State की आधिकारिक वेबसाइट के सोर्स कोड में कथित तौर पर हिंदी भाषा की एक स्क्रिप्ट शामिल थी। हालांकि, खबर के फैलने के बाद कंपनी ने स्क्रिप्ट से भाषा को हटा दिया। साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स से पता चला कि पूरी वेबसाइट हिंदी भाषा में अनुवादित करने के लिए हिंदी स्क्रिप्ट जोड़ी गई थी। कहीं न कहीं यह Krafton के Plan B की ओर इशारा है। ऐसा भी हो सकता है कि पबजी मोबाइल की वापसी या पबजी मोबाइल इंडिया रिलीज़ के प्लान के विफल होने के बाद कंपनी PUBG: New State को भारत लाए। हालांकि, ये सब फिलहाल अटकलें हैं।
 

2021 में फिर से शुरू हुई भर्तियां

मार्च के बीच में एक नई खबर आई कि Krafton भारत में कई पदों के लिए लोगों की तलाश में है। PUBG Corporation ने मार्च मिड में अपने बेंगलुरु कार्यालय के लिए एक इन्वेस्टमेंट और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट तलाशा शुरू किया। कंपनी ने सहयोगी लेवल के लिए LinkedIn पर नौकरी की लिस्टिंग भी पोस्ट की। कंपनी किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A), निवेश आदि से संबंधित टीम्स को सपोर्ट कर सके। कंपनी के मुताबिक, चुने हुए व्यक्ति को "मुख्य कॉर्पोरेट रणनीतिक योजना के प्रोसेस को सपोर्ट करना होगा और भारत और MENA रीजन्स से संबंधित "प्रोसेस और ग्लोबल डील फ्लो इवेल्यूएशन" को भी सपोर्ट करना होगा। हालांकि नौकरी की यह पोस्टिंग वास्तव में भारत में PUBG Mobile की वापसी को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन इससे इतना तो साफ हो गया कि कंपनी ने देश में अपना ऑपरेशन पूरी तरह से बंद नहीं किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »