अब भारत के लिए बनेगा अपना हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस! ARC ने की एंट्री

नई गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने भारत में एंट्री कर ली है। कंपनी भारतीय गेमर्स के लिए एक हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस तैयार कर रही है, जिसका उद्देश्य प्रीमियम गेमिंग को ज्यादा आसान बनाना है।

अब भारत के लिए बनेगा अपना हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस! ARC ने की एंट्री

Photo Credit: ARC

ARC भारतीय गेमर्स के लिए नया हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस डेवलप कर रही है

ख़ास बातें
  • ARC ने भारत में नई गेमिंग कंपनी के रूप में की एंट्री
  • भारतीय गेमर्स के लिए बनेगा हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस
  • प्रीमियम गेमिंग को ज्यादा सुलभ बनाने पर रहेगा फोकस
विज्ञापन

भारत में एक नई गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय गेमर्स के लिए प्रीमियम गेमिंग को ज्यादा आसान और किफायती बनाना है। ARC ने घोषणा की है कि वह एक नया हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस डेवलप कर रही है, जिसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस मोबाइल गेमिंग और कंसोल-लेवल गेमिंग के बीच की दूरी को कम करना है।

ARC के मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग मार्केट्स में से एक बन चुका है, लेकिन प्रीमियम गेमिंग तक पहुंच अब भी सीमित है। ARC का उद्देश्य ऐसे हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस तैयार करना है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और आसान एक्सेस के साथ आएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स स्मार्टफोन गेमिंग से आगे बढ़कर कंसोल-क्वालिटी गेमिंग का अनुभव ले सकें।

ARC ने प्रेस रिलीज के जरिए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में मोबाइल गेमिंग तेजी से बढ़ी है, लेकिन प्रीमियम गेमिंग हार्डवेयर की कमी और ऊंची कीमतें कई यूजर्स के लिए बड़ी बाधा बनी हुई हैं। कंपनी का मानना है कि अगला फेज ऐसे प्रोडक्ट्स का होगा, जो भारतीय गेमर्स की जरूरतों और गेमिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं।

ARC ने माना कि गेमिंग हार्डवेयर तैयार करना कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। इसके लिए इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट जैसे कई पहलुओं पर काम करना पड़ता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि भारत अब ऐसे गेमिंग प्रोडक्ट्स के लिए तैयार है, जिन्हें खासतौर पर भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को ध्यान में रखकर बनाया जाए।

फिलहाल कंपनी ने अपने पहले हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स या कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आने वाले समय में इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर किए जाने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »