Redmi K90 Max में पहली बार एक्टिव एयर कूलिंग सिस्टम और 165Hz डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
Photo Credit: Redmi
Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Max के लॉन्च को लेकर टीजर जारी किया है, जिसे इसी महीने पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इसके कुछ अहम फीचर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। Redmi K सीरीज में पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसे खास तौर पर गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम भारी लोड के दौरान करीब 100 सेकंड में डिवाइस का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।
Xiaomi ग्रुप प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने Weibo पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि Redmi K90 Max में नया कूलिंग सेटअप दिया गया है, जिसमें 18.1mm का बड़ा फैन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्टैंडर्ड सॉल्यूशन्स से करीब 6 प्रतिशत बड़ा है और 1.3 गुना ज्यादा एयर इनटेक दे सकता है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी डिवाइस ठंडा रह सकता है।
इस कूलिंग सिस्टम में वर्टिकल एयर इनटेक और आगे की ओर झुके हुए फैन ब्लेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे एयरफ्लो बेहतर तरीके से मैनेज होता है। इसके साथ ही वॉर्टेक्स स्टाइल एयर डक्ट और मेटल गाइड फिन्स दिए गए हैं, जो हवा को सीधे चिपसेट जैसे हीट जनरेट करने वाले हिस्सों तक पहुंचाते हैं। कंपनी के मुताबिक, इससे एयरफ्लो यूटिलाइजेशन में करीब 40 प्रतिशत तक सुधार किया गया है।
Redmi K90 Max में AI बेस्ड सिमुलेशन की मदद से कूलिंग सिस्टम को ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे एयरफ्लो पाथ और थर्मल एफिशिएंसी बेहतर हो सके। कंपनी का यह भी कहना है कि इस बार नॉइज कंट्रोल पर भी काम किया गया है, जिससे फैन की आवाज पहले के मुकाबले कम सुनाई देगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर और डुअल-कोर परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर दिया जाएगा, हालांकि चिपसेट का नाम अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की पुष्टि की गई है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस खास तौर पर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें टच रिस्पॉन्स, नेटवर्क परफॉर्मेंस और ऑडियो आउटपुट को भी बेहतर किया गया है।
डिजाइन की बात करें तो फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद है। इसके साथ ही साइड में एक्टिव कूलिंग फैन भी नजर आता है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर