• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव

Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव

Commonwealth Games 2026 का आगाज आज ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में हो रहा है। भारत पहले दिन लॉन बॉल्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जानिए भारतीय मुकाबले का समय, लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव

Photo Credit: X/ @Glasgow_2026

Commonwealth Games 2026 के पहले दिन भारत लॉन बॉल्स से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा

ख़ास बातें
  • Commonwealth Games 2026 का आगाज आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होगा
  • भारत पहले दिन पुरुष और महिला लॉन बॉल्स मुकाबलों में उतरेगा
  • मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports और DD Sports पर
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 का आगाज आज (23 जुलाई) स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कुल 215 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत अपने 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान की शुरुआत करेगा और पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन लॉन बॉल्स में देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भारत के मुकाबले लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Commonwealth Games 2026 Day 1: भारत के इवेंट्स

भारत पहले दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लॉन बॉल्स मुकाबलों में हिस्सा लेगा। भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:50 बजे से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि पहले दिन के इवेंट्स की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे (IST) से होगी।

भारत के लिए लॉन बॉल्स पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार रहा था। बर्मिंघम 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं पुरुष फोर्स टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Commonwealth Games 2026 Day 1 कब शुरू होंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन के मुकाबले 23 जुलाई (गुरुवार) को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में खेले जाएंगे।

Commonwealth Games 2026 Day 1 का समय

पहले दिन के इवेंट्स भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे। भारत के लॉन बॉल्स मुकाबलों की शुरुआत शाम 4:50 बजे (IST) से होने की संभावना है।

Commonwealth Games 2026 Live Telecast कहां देखें?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा। इसके अलावा Doordarshan Sports पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा। DD Free Dish यूजर्स भी इन मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

Commonwealth Games 2026 Live Streaming कहां देखें?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यहां दर्शक सभी मुकाबलों को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »