विवादास्पद फ्रीडम 251 के निर्माता मोहित गोयल ने पिछले साल ख़ूब सुर्खियां बटोरीं। रविवार को एक बार फिर, मोहित गोयल ने कहा कि अगर सरकार उन्हें सहयोग देती है तो वो अब भी अगले साल मार्च-अप्रैल तक Freedom 251 स्मार्टफोन की डिलिवरी कर सकते हैं।
साल के अंत में हर अक्सर ही उसका विश्लेषण करते हैं। क्या कुछ हुआ और क्या नहीं। 2016 स्मार्टफोन के लिए मिला-जुला साल था। लेकिन कुछ फोन और घटनाक्रम ने हमें खासा निराश किया। आइए एक नज़र उन स्मार्टफोन पर डालते हैं जो उम्मीद पर खरे नहीं हो सके।
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के बंद होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में इस तरह की सभी ख़बरों का खंडन किया।
दिल्ली की एक अदालत ने दो करोड़ रुपये के चैक बाउंस मामले में स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ बनाने वालों को तलब किया है। स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ के बारे में दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता फोन है।
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च करने वाली नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने मंगलवार को एक लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम पेश किया। कंपनी ने इसस प्रोगाम की शुरुआत पहली एनिवर्सरी पर अपने प्रोडक्ट के लिए की है।
नोएडा की कंपनी रिंगिग बेल्स के 251 रुपये के फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लॉन्च करके जमकर सुर्खियां बटोरीं। नोएडा की इस कंपनी की चुनौती देने के लिए मार्केट में एक और नई कंपनी उतर आई है।
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने 65,000 और यूनिट की डिलीवरी देगी। कुछ समय पहले ही कंपनी ने मात्र 251 रुपये वाले हैंडसेट की 5,000 यूनिट की डिलीवरी की थी।
चार डॉलर से भी कम कीमत पर 'फ्रीडम 251' स्र्माटफोन की 5,000 यूनिट अपने उपभोक्ताओं को देने के बाद नोएडा की यह कंपनी अब एलईडी टीवी बेचने की तैयारी में है।
मात्र 251 रुपये का स्मार्टफोन पेश करके सुर्खियां बटोरने वाली रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अब 6 और नए फोन लॉन्च किए हैं। नोएडा स्थित इस कंपनी ने 2 स्मार्टफोन और 4 फ़ीचर फोन पेश किए हैं।
मात्र 251 रुपये का स्मार्टफोन बेचने की योजना रखने वाली रिंगिंग बेल्स कंपनी अब केंद्र सरकार की शरण में चली गई है। नोएडा स्थित इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मदद मांगी है।
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलिवरी आखिरकार 6 जुलाई से शुरू होगी। पहले 251 रुपये वाले इस फोन की डिलावरी 30 जून से शुरु होनी थी।
रिंगिंग बेल्स के संस्थापक और सीईओ मोहित गोयल ने कहा है कि हैंडसेट की डिलिवरी 30 जून से शुरू होगी और आपूर्ति में हुई देरी वजह बैटरी थी। गोयल ने कहा कि कंपनी हैंडसेट की आपूर्ति करने को तैयार है और इसके लिए लकी ड्रॉ का सहारा लिया जाएगा।