• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 251 रुपये वाला स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अब लॉन्च करेगी सस्ता एचडी एलईडी टीवी

251 रुपये वाला स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अब लॉन्च करेगी सस्ता एचडी एलईडी टीवी

251 रुपये वाला स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अब लॉन्च करेगी सस्ता एचडी एलईडी टीवी
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करके रातों रात सुर्खियां बटोरनी वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स अब टेलीविज़न मार्केट में कदम रखने वाली है। कंपनी 7 जुलाई को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने फ्रीडम एचडी एलईडी टीवी को पेश करेगी और इसके साथ नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे।

याद रहे कि रिंगिंग बेल्स कंपनी ने इस साल फरवरी महीने में भारत का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की कीमत मात्र 251 रुपये है। इस फोन की डिलिवरी 7 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने 7 जुलाई के इवेंट के लिए जो मीडिया इनवाइट भेजा है उसमें फ्रीडम 251 के बारे में और जानकारी दिए जाने का ज़िक्र किया गया है।
 
freedom hd led tv invite

कंपनी ने मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च करके सुर्खियां तो बटोरी, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ गए। उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।

अब तक तो सबसे सस्ता स्मार्टफोन ग्राहकों तक तो नहीं पहुंच सका है। लेकिन अब कंपनी ने दावा किया है कि फ्रीडम एचडी एलईडी टीवी भारत का सबसे सस्ता एचडी टेलीविज़न सेट होगा। कंपनी के सीईओ गोयल का कहना है, "यह भारत का सबसे सस्ता टेलीविजन सेट होगा, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन के भीतर आपूर्ति की जाएगी। इसे ऑनलाइन माध्यम से बेचा जाएगा।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ringing Bells, Freedom 251, Freedom HD LED TV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »