'फ्रीडम 251' के निर्माता अब एलईडी टीवी पर लगाएंगे दांव

'फ्रीडम 251' के निर्माता अब एलईडी टीवी पर लगाएंगे दांव
विज्ञापन
चार डॉलर से भी कम कीमत पर 'फ्रीडम 251' स्र्माटफोन की 5,000 यूनिट अपने उपभोक्ताओं को देने के बाद नोएडा की यह कंपनी अब एलईडी टीवी बेचने की तैयारी में है। रिंगिंग बेल्स प्रा. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल के मुताबिक, कंपनी ने नोएडा का स्पोर्ट्स स्टेडियम बुक किया है, जहां दुनिया का सबसे सस्ता एचडी एलईडी टीवी 9,990 रुपये कीमत में लांच किया जाएगा और इस अवसर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहेंगे।

गोयल ने मंगलवार को बताया, "25 जुलाई को हम नोएडा में एक बड़े समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं, जहां आनेवाली फिल्म 'ढिशुम' के सितारे मौजूद रहेंगे। इनमें जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना शामिल हैं। वे हमारे साथ मिलकर एचडी एलईडी टीवी को लांच करेंगे।"

31.5 इंच के इन एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 26 जुलाई से शुरू होगी। एलईडी टीवी का वितरण 15 अगस्त से शुरू होगा।

इस बड़े समारोह से पहले गोयल पश्चिम उत्तर प्रदेश के अपने गृहनगर शामली जिले के गढीपुख्ता जाकर करीब 200 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन का वितरण करेंगे।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैंने 14 जुलाई को शामली जाने की योजना बनाई है, जहां मैं इस क्षेत्र से 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन की बुकिंग करने वाले 200 लोगों को खुद जाकर फोन सुपुर्द करूंगा। क्योंकि इस क्षेत्र से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। मैं शामली से हूं।"

गोयल के मुताबिक, कंपनी द्वारा हाल में लांच किए गए चार फीचर फोन्स, दो स्मार्टफोन और तीन पॉवर बैंक के लिए 48,000 नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा, "इन उपभोक्ताओं को अपने-अपने उत्पाद कैश ऑन डिलीवरी के तरीके से मिलेंगे। आनेवाले दिनों में मैं बुकिंग में और भी इजाफा की उम्मीद कर रहा हूं।"

इन चार फीचर फोन में हिट (699 रुपये), किंग (899 रुपये), बॉस (999 रुपये) और राजा (1099 रुपये) शामिल हैं, जबकि स्मार्टफोन में एलेगेंट 3जी और एलेगेंट 4जी है, जिनकी कीमत क्रमश) 3,999 रुपये और 4,999 रुपये है।

कंपनी ने कहा कि अपने उत्पादों के वितरण के लिए उसने आरवी सोल्यूशन्स प्रा. लि. के साथ करार किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »