251 रुपये में फोन के सपने दिखाने वाला मोहित गोयल गिरफ्तार

Freedom 251 नाम से 251 रुपये में आम जनता को फोन के सपने दिखाने वाला गिरफ्तार हो गया है...

251 रुपये में फोन के सपने दिखाने वाला मोहित गोयल गिरफ्तार

Freedom 251

विज्ञापन
Freedom 251 नाम से 251 रुपये में आम जनता को फोन के सपने दिखाने वाला गिरफ्तार हो गया है। साथ में दो अन्य लोग भी नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स से गिरफ्तार हुए हैं, जो मोहित गोयल के साथी थे। दिल्ली पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी एक व्यापारी से गैंग-रेप केस को सेटल करने के लिए रंगदारी मामले में हुई है। दरअसल, 6 मार्च को राजस्थान के अलवर ज़िले में एक महिला ने 5 व्यापारियों पर गैंग-रेप का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि उसे एक होटल में इवेंट के बहाने बुलाया गया था, जहां 5 लोगों ने मिलकर उसका रेप किया।

पुलिस ने बाद में पांचों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) ने बताया, ''पुलिस ने गैंग में से तीन को गिरफ्तार किया, जो रेप केस को दबाने के लिए रंगदारी का सहारा ले रहे थे।''

महिला ने बताया, ''गोयल के अलावा आरोपियों के नाम उनके पकड़े जाने के बाद सामने आएंगे।'' रंगदारी की शिकायत नेताजी सुभाष पैलेस पुलिस स्टेशन में दी गई थी। गैंग पहले ही व्यापारियों से केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ की मांग कर चुका था। सोमवार को रेप पीड़िता बाकियों के साथ व्यापारियों के यहां पैसे का लेन-देन करने आए थे। वहीं से पुलिस ने इन्हें धर-दबोचा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobiles, India, Mohit Goel, Ringing Bells, Freedom 251
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »