• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने शुरू किया लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम

फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने शुरू किया लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम

फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने शुरू किया लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम
ख़ास बातें
  • कंपनी ने एक साल की वैधता के साथ 3 लॉयल्टी कार्ड लॉन्च किए हैं
  • इन कार्ड की कीमत 500 रुपये, 1,000 रुपये व 2,000 रुपये है
  • ग्राहकों को इन कार्ड के साथ फ्रीडम 251 फोन मुफ्त मिलेगा
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च करने वाली नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने मंगलवार को एक लॉयल्टी कार्ड प्रोग्राम पेश किया। कंपनी ने इसस प्रोगाम की शुरुआत पहली एनिवर्सरी पर अपने प्रोडक्ट के लिए की है।

सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम लॉयल्टी कार्ड के साथ ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट खरीदने पर डिस्काउंट के साथ ही फ्रीडम 251 मुफ्त तोहफे के रूप में मिलेगा।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ''ये लॉयल्टी कार्ड एक साल के लिए वैध होंगे और ग्राहक कार्ड के साथ 500 रुपये, 1,000 रुपये और 2,000 रुपये के रिंगिंग बेल्स प्रोडक्ट खरीदने पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की छूट पा सकेंगे।''

कंपनी ने आगे बताया, ''सिल्वर और गोल्ड कार्ड के साथ एक मुफ्त फ्रीडम 2551 मिलेगा और प्लेटिनम कार्ड के साथ दो फ्रीडम 251 स्मार्टफोन मुफ्त दिए जाएंगे।'' इन लॉयल्टी कार्ड के लिए कंपनी की वेबसाइट पर गुरुवार से शुरू होगी।

बता दें कि एक और कंपनी ने 501 रुपये की कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। चैंपवन सी1 नाम के इस स्मार्टफोन में दिए गए फीचर किसी 7,999 रुपये वाले स्मार्टफोन की तरह हैं। लेकिन जोधपुर की यह कंपनी शुक्रवार से शुरू होने वाली इस स्मार्टफोन की बिक्री 501 रुपये में शुरू होगी। स्मार्टफोन का सबसे खास फ़ीचर है इस कीमत में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर।

आपको बता दें कि चैंपवन सी1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। हैंडसेट का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी। यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसे व्हाइट, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा3.2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »