• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्रीडम 251 के लिए और करना होगा इंतज़ार, कंपनी ने बताई डिलिवरी की नई तारीख

फ्रीडम 251 के लिए और करना होगा इंतज़ार, कंपनी ने बताई डिलिवरी की नई तारीख

फ्रीडम 251 के लिए और करना होगा इंतज़ार, कंपनी ने बताई डिलिवरी की नई तारीख
विज्ञापन
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के लिए अभी ग्राहकों को और इंतजार करना होगा। कंपनी ने एक बार इस फोन की डिलिवरी के लिए नई तारीख का एलान कर दिया है। अब फ्रीडम 251 की डिलिवरी आखिरकार 6 जुलाई से शुरू होगी। पहले 251 रुपये वाले इस फोन की डिलावरी 30 जून से शुरु होनी थी। बुधवार को इस हैंडसेट के निर्माताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें मेक इन इंडिया अभियान के तहत उनका समर्थन मिल सके।

रिंगिंग बेल्स का संस्थापक और सीईओ मोहित गोयल ने कहा कि, कंपनी के पास करीब दो लाख फ्रीडम 251 हैंडसेट तैयार हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ''इस बीच, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए एक पत्र तैयार किया है जिसमें हमने एक घरेलू स्मार्टफोन निर्माता होने के कारण 'मेक इन इंडिया' अभियान में योगदान करने की इच्छा जताई है।''

गोयल ने आगे बताया, ''हम डिलिवरी शुरू करने के एक दिन बाद ही राजधानी दिल्ली में 7 जुलाई को एक लॉन्च इवेंट की योजना भी बनाई है।''

इससे पहले आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू ने फ्रीडम 251 की डिलिवरी 30 जून से शुरू होने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पहले चरण की डिलिवरी (दो लाख फोन) होने के बाद कंपनी उन ग्राहकों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी जो हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं।

इससे पहले गोयल ने खुलासा किया था कि  कि कंपनी 30 जून से 5 जुलाई के बीच हर राज्य के लिए अलग-अलग लकी ड्रॉ आयोजित करेगी। इससे यह तय किया जाएगा कि करीब 7 करोड़ रजिस्ट्रेशन में से किन-किन को स्मार्टफोन मिलेगा। गोयल ने खुलासा किया कि कंपनी को उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ रजिस्ट्रेशन मिले हैं। कंपनी ने पहले फेज़ में इस राज्य के लिए 10,000 यूनिट उपलब्ध कराएगी और इनकी डिलिवरी लकी ड्रॉ के आधार पर होगी। फ्रीडम 251 को अन्य राज्यों में भी लकी ड्रॉ के जरिए ही बेचा जाएगा।


फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »