'फ्रीडम 251' बनाने वाली कंपनी के एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 15 अगस्त से होगी शुरू

'फ्रीडम 251' बनाने वाली कंपनी के एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 15 अगस्त से होगी शुरू
ख़ास बातें
  • फ्रीडम 9900 की कीमत 9,900 रुपये है
  • इसमें 31.5 इंच का 1366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • इस टेलीविज़न की डिलिवरी मंगलवार से शुरू होगी
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च करने वाली नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अपने बजट टेलीविज़न सेट को लेकर एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसके 31.5 इंच एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी।

आपको बता दें कि फ्रीडम 9900 एचडी एलईडी टीवी की कीमत 9,900 रुपये है। इसकी डिलिवरी 16 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने बयान जारी किया है कि टीवी ग्राहकों को कैश ऑन डिलिवरी में उपलब्ध कराया जाएगा।

बयान में आगे कहा गया है, "हैंडसेट की तरह हमें टेलीविज़न की भी जबरदस्त मांग रहने की उम्मीद है। हम अपने ग्राहकों को क्वालिटी प्रोडक्ट देने का भरोसा दिलाते हैं।"

फ्रीडम 9900 टेलीविज़न 1366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और दो स्पीकर दिए गए हैं। इस प्रोडक्ट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट से की जा सकती है।

इस महीने की शुरुआत में रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के 65,000 यूनिट की डिलिवरी शुरू करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बयान जारी करके कहा, "हमने लॉटरी सिस्टम की शुरुआत कुछ दिन पहले की थी। अब हम लोगों के पास हैंडसेट भेज रहे हैं।"

65,000 यूनिट की डिलिवरी के बाद अब तक कुल 70,000 यूनिट ग्राहकों को उपलब्ध कराए गए हैं।

रिंगिंग बेल्स के संस्थापक और सीईओ मोहित गोयल का कहना है कि कंपनी अपने ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »