Free

Free - ख़बरें

  • IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
    IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है जिसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। सीरीज टाई के मोड़ पर है और आज का मैच निर्णायक होगा।
  • Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
    Jantar Mantar Chalo एक फ्री मल्टीप्लेयर ब्राउजर गेम है, जिसे Suraj Kushwah ने बनाया है। वह bugswriter नाम से जाने जाते हैं। इस गेम में खिलाड़ी आंदोलनकारी बनकर लोगों का काफिला तैयार कर सकते हैं और पुलिस की बैरिकेडिंग पार करके जंतर मंतर पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम चुनने पर भीड़ को रोकने, लाठी का इस्तेमाल करने और Tear Gas छोड़ने जैसे एक्शन मिलते हैं। गेम में ऑनलाइन मल्टीप्लेयर के साथ ऑफलाइन प्रैक्टिस का विकल्प भी है। इसे बिना डाउनलोड किए MantarJantar.com पर खेला जा सकता है।
  • Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
    Samsung ने भारत में अपने Vision AI TV पर दिवाली फेस्टिव ऑफर पेश किया है। Big, Bigger, Biggest कैंपेन के तहत चुनिंदा टीवी खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का दूसरा Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का Soundbar फ्री मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा मिलेगा। Samsung की Vision AI TV रेंज में 32 इंच से लेकर 115 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। चुनिंदा टीवी पर 7 साल तक OS अपग्रेड और योग्य इलाकों में 4 घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिल सकती है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
    Airtel ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नई घोषणा की है, जिसके तहत इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ फ्री में मिलेगा। अगर आप विदेश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपको 5 दिनों के लिए 1 सिम के साथ हर साल फ्री रोमिंग का लाभ मिलेगा, जिसके लिए आपको अलग से कोई भी भुगतान नहीं करना होगा। एयरटेल के ₹499 से शुरू होने वाले प्लान के साथ यह लाभ मिलता है और ₹1,799 वाले फैमिली प्लान तक जारी रहता है। प्रत्येक सिम के साथ अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    भारत में D2M यानी Direct-to-Mobile तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा खर्च किए Smartphone पर Live TV और अन्य प्रसारण सामग्री पहुंचाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार D2M के कमर्शियल रोलआउट की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में D2M सिग्नल रिसीव करने वाली खास चिप या हार्डवेयर लगाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार की मांग के आधार पर इस सुविधा को अपनाने का फैसला कर सकेंगी। सरकार ने D2M के लिए 470–582 MHz बैंड और PPP मॉडल को मंजूरी दी है। इससे हर Smartphone में D2M सपोर्ट मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
    Adobe ने भारत में योग्य स्टूडेंट्स के लिए Photoshop का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री करने का Offer पेश किया है। इस Offer के तहत पहले 12 महीनों के लिए सब्सक्रिप्शन नहीं देनी होगी। ऑफर का फायदा उठाने के लिए स्टूडेंट्स को Adobe Account से Sign In करके अपनी कॉलेज की जानकारी देनी होगी और पात्रता का वैरिफिकेशन पूरा करना होगा। चेकआउट के दौरान UPI AutoPay की अनुमति भी देनी पड़ सकती है। Free अवधि खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन ₹1,999 प्रति साल की कीमत पर ऑटो-रिन्यू हो सकता है। इसलिए जिन स्टूडेंट्स को अगले साल सब्सक्रिप्शन नहीं चाहिए, उन्हें फ्री अवधि खत्म होने से पहले ऑटो-रिव्यूअल कैंसल करना होगा।
  • IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
    भारत पाकिस्तान के बीच आज एक महामुकाबला होने जा रहा है। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में आज मेंस मुकाबले में दोनों टीमें आमने सामने होंगीं। भारत ने श्रीलंका को हराकर, और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है।
  • इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
    अगर आप भी इंटरनेट के माध्यम से स्मार्ट TV पर सीरीयल, मूवी और टीवी शो का आनंद ले रहे हैं तो जल्द ही फ्री में टीवी देखना बंद हो सकता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द ही नियमों में बदलाव कर सकता है। इसके बाद इंटरनेट पर फ्री टीवी देखना फिर मुफ्त नहीं रहेगा। टेलीकॉम अथॉरिटी इंटरनेट के माध्यम से चलने वाले टीवी को रेगुलेट करने की तैयार कर रही है।
  • विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
    Vodafone Idea के प्लान के आधार पर ग्राहक साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले फायदे हर प्लान के हिसाब से अलग-अलग हैं। इनमें इंटरनेशनल डाटा, आउटगोइंग कॉलिंग मिनट, कॉलिंग और एसएमएस और ट्रैवल की वैधता शामिल है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि इस ऑफर से सालाना ₹9,000 तक की बचत हो सकती है। इन पोस्टपेड प्लान में डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जैसे रेगुलर फायदे भी शामिल हैं।
  • Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
    JioHome यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास ऑफर दिया है जिसमें यूजर को Amazon Prime का एक साल का लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी 12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
  • 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
    अमृतसर के बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने सोशल मीडिया पर iPhone के लंगर यानी मुफ्त में बांटने की घोषणा की है। इंफ्लुएंसर को 'राजा डी किंग' के नाम से जाना जाता है। यह लंगर आने वाले मंगलवार, यानी 22 सितंबर को लगेगा।
  • WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
    WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
    BGMI खिलाड़ियों के लिए 17 सितंबर 2026 के नए Redeem Codes जारी किए गए हैं। इन Codes के जरिए खिलाड़ी Frilly Ribbon Backpack समेत कई इन-गेम Rewards फ्री में हासिल कर सकते हैं। Krafton India ने इस बार कुल 50 Codes जारी किए हैं। हर Code को सीमित संख्या में ही Redeem किया जा सकता है, इसलिए सभी Codes लंबे समय तक काम करें, यह जरूरी नहीं है। नए Codes 25 सितंबर 2026 तक वैध बताए गए हैं। खिलाड़ी इन्हें BGMI के आधिकारिक Redeem Centre पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक दिन में एक खिलाड़ी सिर्फ एक Code Redeem कर सकता है।

Free - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »