• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स

NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स

SWAYAM प्लेटफॉर्म पर फ्री फिजिक्स कोर्स के लिए एनरोलमेंट सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। छात्र 20 फरवरी 2026 तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स

Photo Credit: Freepik

12वीं के विद्यार्थियों के लिए NCERT की ओर से फ्री फिजिक्स कोर्स पाने का मौका है।

ख़ास बातें
  • कोर्स SWAYAM प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • कोर्स का मकसद छात्र-छात्राओं को फिजिक्स की बेहतर समझ प्रदान करना है।
  • यह कोर्स 24 हफ्तों में पूरा होता है।
विज्ञापन

12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री फिजिक्स कोर्स (Free Physics Course) पाने का मौका है। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से यह फ्री कोर्स दिया जा रहा है। कोर्स SWAYAM प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस कोर्स का मकसद छात्र-छात्राओं को फिजिक्स की बेहतर समझ प्रदान करना है। साथ ही देशभर में कोर्स के रूप में एक शिक्षा संसाधन उपलब्ध करवाना है जिसका लाभ सभी उठा सकें। कोर्स में छात्रों को अपने बुनियादी ज्ञान को विकसित करने और कठिन समस्याओं को हल करने की स्वतंत्रता दी जाती है। ऑर्गेनाइज्ड स्टडी प्रोग्राम और इंटरेक्टिव टूल्स की मदद से सब्जेक्ट को आसानी से समझा जा सकेगा।

कैसे दर्ज करवाएं कोर्स में उपस्थिति

SWAYAM प्लेटफॉर्म पर फ्री फिजिक्स कोर्स के लिए एनरोलमेंट सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। इसमें इच्छुक छात्र 20 फरवरी तक अपना नाम NCERT लिंक के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। SWAYAM पर इस लिंक की मदद से रजिस्टर करवा सकते हैं। यह कोर्स 24 हफ्तों में पूरा होता है। कोर्स में कक्षा 12वीं की भौतिकी (Physics) के सिलेबस से सभी जरूरी टॉपिक पढ़ाए जाते हैं। 

कोर्स में कौन से टॉपिक होंगे शामिल

इस कोर्स के दौरान छात्रों को 12वीं कक्षा के फिजिक्स सिलेबस से जरूरी टॉपिक पढ़ाए जाते हैं। कोर्स के दौरान इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और विद्युत धारा, चुंबकत्व और विद्युतचुंबकीय प्रेरण, प्रत्यावर्ती धारा और विद्युतचुंबकीय तरंगें, पदार्थ और विकिरण की द्वैत प्रकृति, परमाणु और नाभिक तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संचार प्रणालियों के बारे में छात्रों को सिखाया जाएगा। यह कोर्स बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। 

कोर्स के दौरान ई-ट्यूटोरियल, ई-कंटेंट और सेल्फ एसेसमेंट टूल उपलब्ध होंगे जिससे कि स्टडी इंटरेक्टिव होगी। साथ ही डिसकशन फॉरम भी उपलब्ध होंगे। कोर्स में छात्रों को अपने बुनियादी ज्ञान को विकसित करने और कठिन समस्याओं को हल करने की स्वतंत्रता दी जाती है। ऑर्गेनाइज्ड स्टडी प्रोग्राम और इंटरेक्टिव टूल्स की मदद से सब्जेक्ट को आसानी से और बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »