Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम

अगर आप 4 बार High-Five स्कोर कर लेते हैं तो पांचवा ऑर्डर आपको फ्री मिलेगा।

Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम

Photo Credit: iStock/SolStock

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Zomato नया हाई-फाइव (High-Five) चैलेंज लेकर आई

ख़ास बातें
  • Healthy Mode में कंपनी ने नया चैलेंज शुरू किया है।
  • इसके लिए आपको Healthy Mode के तहत हेल्दी मील्स को ऑर्डर करना होगा।
  • 20 ग्राम प्रोटीन वाला ऑर्डर आपका हेल्दी ऑर्डर कहलाएगा।
विज्ञापन

कहते हैं जैसा अन्न वैसा मन! यानी जो आप खाते हैं वैसे ही आप हो जाते हैं। सीधा सा मतलब है कि आप स्वास्थ्यपूर्ण चीजें खाते हैं तो वैसे ही आपके विचार और व्यवहार भी हो जाता है। Zomato ने आपके तन और मन को हेल्दी रखने की एक रोचक पहल की है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप नया हाई-फाइव (High-Five) चैलेंज लेकर आई है। अगर आप 4 बार High-Five स्कोर कर लेते हैं तो पांचवा ऑर्डर आपको फ्री मिलेगा। प्रक्रिया बहुत ही आसान है, और जो लोग हेल्दी खाना ऑर्डर करते हैं उनको फ्री मील्स पाने का यह सुनहरा मौका कंपनी दे रही है। आइए डिटेल में बताते हैं कैसे पा सकते हैं आप मनचाही फ्री मील! 

Zomato अपने यूजर्स के लिए नया हाई-फाइव (High-Five) चैलेंज लेकर आया है। ज्ञात हो कि कंपनी ने कुछ समय पहले हेल्दी मोड (Healthy Mode) नाम से एक फीचर जारी किया था जिसमें यूजर्स को हेल्दी डिश उपलब्ध करवाए जाते हैं। Healthy Mode में कंपनी ने नया चैलेंज शुरू किया है। 

Zomato High-Five चैलेंज क्या है

कंपनी के अनुसार, High-Five चैलेंज के जरिए यूजर्स अपने फिटनेस लक्ष्यों पर कायम रह सकते हैं और बहुत जल्द अपने फिटनेस गोल को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको Healthy Mode के तहत हेल्दी मील्स को ऑर्डर करना होगा। प्रत्येक ऑर्डर पर आपको एक हाई-फाइव (High-Five) दिया जाएगा। यदि आपने चार बार हाई-फाइव (High-Five) स्कोर कर लिया तो पांचवा हेल्दी मील आपको FREE मिलेगा। 

Zomato introduced High Five challenge gives free protein meals

Zomato introduced High Five challenge gives free protein meals
Photo Credit: Zomato

कौन से मील करने होंगे ऑर्डर

चैलेंज के तहत आपको ऐसे मील सिलेक्ट करने होंगे जो हेल्दी स्कोर के अंतर्गत आते हैं। हेल्दी स्कोर में उन डिशेज को रखा गया है जिनमें अच्छा खासा प्रोटीन हो, फाइबर हो, माइक्रोन्यूट्रियंट हों, और कार्बोहाइड्रेट्स भी पर्याप्त मात्रा में हों। जिन भी डिशेज में ये सभी गुण मौजूद होंगे उन्हें High हेल्दी स्कोर मिलेगा। चैलेंज के तहत ऐसे डिश आपको ऑर्डर करने होंगे जिनमें कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन हो। 

20 ग्राम प्रोटीन वाला ऑर्डर आपका हेल्दी ऑर्डर कहलाएगा जिसके लिए आपको 1 हाई-फाइव मिलेगा। 4 हाई-फाइव आप अर्जित कर लेते हैं तो 5वां मील आपको बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। अपनी फ्री डिश को आप 'High' Healthy Score मेन्यु में जाकर क्लेम कर सकते हैं। खास बात यह है कि चैलेंज जब तक जारी रहेगा आप जितने चाहें हाई-फाइव अर्जित कर सकते हैं। 

कब तक है High-five चैलेंज ऑफर

Healthy High-five चैलेंज 28 फरवरी तक जारी रहेगा। 

कहां पर लागू है ऑफर

Healthy High-five चैलेंज कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों के लिए जारी किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »