Foldable Device

Foldable Device - ख़बरें

  • Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है। यह Android 13 या नए वर्जंस पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कैम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच (498 x 498 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है।
  • iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
    Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर आए दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है जबकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक संकेत नहीं दिया है। अब Apple Foldable को लेकर अहम जानकारी सामने आई है जो एक सुप्रसिद्ध टिप्स्टर ने दी है। कहा गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल फोन या फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Ultra होगा।
  • Apple का फोल्डेबल iPhone देगा Samsung, Motorola के फ्लिप फोन को टक्कर!
    फोल्डेबल iPhone के बारे में नया लीक सामने आया है। Bloomberg की ओर से Mark Gurman ने कहा है कि कंपनी स्क्वेयर डिजाइन के साथ जाने वाली है। यानी फोन एक क्लैमशैल फोल्डेबल डिवाइस होगा। Cupertino टेक दिग्गज पहले छोटा फोल्डेबल मार्केट में उतार सकती है। Gurman के अनुसार कंपनी को पहले फोल्डेबल से बहुत उम्मीदें हैं।
  • 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
    Apple को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 कंपनी के लिए बड़े लॉन्च का साल हो सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस दौरान 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपग्रेड्स पेश करेगा। इनमें iPhone, iPad, Mac, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। कुछ लॉन्च रूटीन अपग्रेड होंगे, जबकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी बताए जा रहे हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को नए तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone और नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का भी जिक्र किया गया है।
  • Apple फैन्स को फोल्डेबल iPhone के लिए करना होगा और लंबा इंतजार, जानें क्यों हो रही है इतनी देरी?
    Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, अब 2027 में लॉन्च हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी इसे 2026 में पेश करेगी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple को अभी भी इसके हिंज और डिजाइन से जुड़ी दिक्कतों को सुलझाना बाकी है। यानी जो लोग 2026 में iPhone का फोल्डेबल अवतार देखने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें अब एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह देरी इसलिए हो रही है ताकि डिवाइस को Apple के प्रीमियम स्टैंडर्ड्स के हिसाब से परफेक्ट बनाया जा सके।
  • Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा हाइब्रिड डिवाइस! हुआ नया खुलासा
    Apple फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले को लेकर फिर से नया लीक सामने आया है। कहा गया है कि Apple फोल्डेबल डिवाइस में 5.49 इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा। जबकि इसका प्राइमरी फोल्डिंग डिस्प्ले 7.74 इंच बड़ा होगा। एपल शायद एक हाइब्रिड डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे जब चाहे फोल्डेबल फोन, और जब चाहे आईपैड की तरह उपयोग कर सकते हैं। 2026 में यह रिलीज हो सकता है।
  • Apple लॉन्च करेगी सबसे कॉम्पेक्ट फोल्डेबल फोन! डिस्प्ले साइज लीक
    Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर एक नया अपडेट आया है। चीन के जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, कंपनी फोन का प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है। डिवाइस में कॉम्पेक्ट आउटर स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही भीतरी डिस्प्ले भी मध्यम साइज में आ सकता है। कहा जा रहा है कि सेग्मेंट का सबसे छोटा फोल्डेबल फोन हो सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone और iPad के लिए फैंस को करना होगा अभी और इंतजार, जानें कब होंगे लॉन्च?
    Apple अगले कुछ वर्षों में दो फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक 19-इंच स्क्रीन साइज में आ सकता है, जो डेस्कटॉप मॉनिटर के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। एक मॉडल छोटा होगा, जो फोल्डेबल आईफोन के रूप में काम कर सकता है, जिसमें कथित तौर पर iPhone 16 Pro Max की तुलना में बड़ी स्क्रीन होगी।
  • Apple तैयार कर रही 20 इंच की फोल्‍डेबल मैकबुक/आईपैड हाइब्रिड, मिलेगा टचस्‍क्रीन कीबोर्ड!
    कंपनी इस डिवाइस के लिए एक डुअल डिस्प्ले फॉर्मेट की तलाश में है।
  • Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
    Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आता है। इसमें एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस3.0 स्टोरेज दिया गया है। फ्लेक्सपाई 2 में डुअल एलईडी फ्लैश और "ट्रू" स्टीरियो स्पीकर के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »