Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले पैनल में 1 मिलिमीटर का बेंड रेडियस है, जो अपने पिछले मॉडल पर शामिल 3 मिलिमीटर से कम है। कंपनी का दावा है कि फ्लेक्सपाई 2 अभी भी 200,000 से ज्यादा बार बेंड हो सकता है।

Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Royole FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Royole FlexPai 2 में दिया गया है क्वाड कैमरा सेटअप
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन में दमदार Snapdragon 865 चिपसेट शामिल
  • फोन में बेहतरीन डिस्प्ले दिए जाने का दावा
विज्ञापन
Royole ने पिछले साल अपना पहला फोल्डेबल फोन FlexPai लॉन्च किया था। बता दें कि Royole एक चीनी स्मार्टफोन कंपनी है, जिसने अब अपना नया FlexPai 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बुधवार को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किए गए नए हैंडसेट में थर्ड-जनरेशन सिसादा विंग फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है। यही डिस्प्ले पिछले मॉडल पर भी दिया गया था। हालांकि कंपनी के मुताबिक, नए डिस्प्ले में काफी सुधार किया गया है। शेन्ज़ेन स्थित कंपनी का दावा है कि नए डिस्प्ले पैनल में 1 मिलिमीटर का बेंड रेडियस है, जो अपने पिछले मॉडल पर शामिल 3 मिलिमीटर से कम है। हालांकि यह अभी भी 200,000 से ज्यादा बार बेंड हो सकता है। रॉयाल फ्लेक्सपाई 2 में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के अलावा, रॉयाल ने अपनी लचीली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए ज़ेडटीई के साथ साझेदारी भी की है।
 

Royol FlexPai 2 price

रॉयाल फ्लेक्सपाई 2 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि यह पहले वर्ज़न के रॉयाल फ्लेक्सपाई की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है, जो वैश्विक बाजारों में लगभग 1,600 डॉलर (लगभग 1,21,700 रुपये) में लॉन्च हुआ था। नए फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि यह इस वर्ष की दूसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जा सकता है।
 

Royol FlexPai 2 specifications, features

रॉयाल फ्लेक्सपाई 2 की खासियत तीसरी पीढ़ी की Cicada Wing फुली फ्लेक्सिबल डिस्प्ले (एफएफडी) पैनल है। यह डिस्प्ले 0.6 से नीचे जेएनसीडी (जस्ट नोटिसेबल कलर डिफरेंस) के साथ आता है, साथ ही इसमें 0.4ms फास्ट रेस्पॉन्स है। डिस्प्ले में 1.5 गुना बेहतर ब्राइटनेस डिके होने का भी दावा किया गया है। अन्य फोल्डेबल डिस्प्ले के विपरीत, रॉयाल ने कहा है कि नए फोल्डेबल फोन में क्रीज का प्रभाव काफी कम दिखाई देता है।

रॉयाल ने जानकारी दी है कि उसने अपनी मालिकाना ओएलईडी तकनीक का इस्तेमाल किया है जो लेयर पीलिंग प्रभाव को खत्म करता है, जिसे अन्य फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल पर देखा जा सकता है। कंपनी ने इसकी विश्वसनीयता और खरोंच प्रतिरोधी डिज़ाइन को दिखाने के लिए कुछ आंतरिक परीक्षण भी किए हैं।

FlexPai 2 में खुले होने की स्थिति में 4: 3 के अनुपात वाला 7.8-इंच डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह भी दावा किया जाता है कि पारंपरिक हाई-एंड एलसीडी पैनल के मुकाबले इस डिस्प्ले में 1.3x बेहतर कलर गामट ​​और 500x बेहतर कंट्रास्ट है।

नए डिस्प्ले के अलावा, नया रॉयाल फ्लेक्सपाई 2 स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आता है। इसमें एलपीडीडीआर5 रैम और यूएफएस3.0 स्टोरेज दिया गया है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश और "ट्रू" स्टीरियो स्पीकर के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है। इसके अलावा, फोन हिंजलेस फोल्डेबल डिज़ाइन के साथ आता है।

रॉयाल फ्लेक्सपाई 2 के सभी स्पेसिफिकेशन की घोषणा होना बाकी है। हालांकि नई टेक्नोलॉजी की एक झलक पाने के लिए आप ऑनलाइन इवेंट देख सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमराहां
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »