Electric Vehicle Battery

Electric Vehicle Battery - ख़बरें

  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
    भारी बिल से बचने और लंबे इंतजार से बचने के लिए स्टूडेंट ने खुद ही दिक्कत का पता लगाने और उसे ठीक करने का फैसला लिया। उसने कार का कुछ हिस्सा खोला, बैटरी पैक निकाला, खराबी का पता लगाया और दो दिनों में पूरा रिपेयर कर लिया। बताया गया कि इसमें ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर द्वारा बताए गए खर्च की तुलना में काफी कम खर्च हुआ और बाद में गाड़ी ने ठीक से चलना शुरू कर दिया। वीडियो की असलियत और खास EV मॉडल, बैटरी की खराबी और बताई गई रिपेयर की सही लागत की पुष्टि नहीं की गई है।
  • Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
    चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के हवाले से बताया गया है कि टेस्ला ने लगभग 29.8 लाख EVs को रिकॉल किया है। इनमें मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में चीन की अथॉरिटीज ने कहा था कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिखने वाले छुपे हुए कार डोर हैंडल्स को बैन किया जाएगा।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
    महिंद्रा की XEV 9S के नए वर्जन के प्राइसेज लगभग 25.25 लाख रुपये से 30.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का यह वर्जन दोनों बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। XEV 9S की सेकेंड रो में अलग सीट्स से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस इलेक्ट्रिक SUV का 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है।
  • Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
    टेस्ला की योजना इस व्हीकल को बाद में रोबोटैक्सी कही जाने वाली ऑटोनॉमस कैब सर्विस के लिए इस्तेमाल करने की है। टेस्ला ने अपने वर्कर्स को बताया है है कि उसकी योजना जल्द ही अपने स्टाफ के लिए प्राइवेट रोड्स पर Cybercab की सर्विस शुरू करने की है। इसके बाद इस व्हीकल को कंपनी की रोबोटैक्सी सर्विस में शामिल किया जाएगा।
  • भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
    भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इससे देश में बने EVs की इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रियता बढ़ने का संकेत मिल रहा है। भारत से इलेक्ट्रिक कारों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट स्पेन को किया गया था। यह एक्सपोर्ट लगभग 14.64 करोड़ डॉलर का है। देश से EVs के कुल एक्सपोर्ट में स्पेन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है।
  • इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
    इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की ओर से जारी की गई इस रैंकिंग में इंटरनेशनल मार्केट की 22 सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का आकलन किया गया था। इसमें जिस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों ने जितनी कम इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है, उसे उतनी अधिक रैंकिंग दी गई है। इस रैंकिंग में टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलेगा कम प्राइस का बेनेफिट, सरकार जारी रखेगी सब्सिडी
    PM E-DRIVE स्कीम के संशोधित प्रावधानों के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए 2,500 रुपये प्रति किलोवॉट आवर का इंसेंटिव मिलेगा। यह इंसेंटिव प्रति व्हीकल अधिकतर 5,000 रुपये का होगा। इस स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का अधिकतम प्राइस 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
    TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है।
  • E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड - Eco, Power और Sport दिए गए हैं। E3 Trion में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ है। इसमें डैशकैम फंक्शंस, जियो-फेंसिंग और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के फीचर्स भी मिलते हैं।
  • Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
    क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को तीन वर्ष तक या 45,000 किलोमीटर तक के लिए 60 प्रतिशत की एश्योर्ड बायबैक वैल्यू मिलेगी। ह्युंडई के इस बायबैक प्रोग्राम में कस्टमर्स को इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने पर लॉन्ग-टर्म में भी अधिकतम वैल्यू हासिल करने का मौका मिलेगा। पिछले महीने कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प को उपलब्ध कराया था।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
    पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं।
  • Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
    SpaceX की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के बाद जून में मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर लगभग 1.33 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 684 अरब डॉलर की है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के सबसे रईस शख्स का उनका खिताब बरकरार है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »