भारत में Tesla कारों की कीमत को लेकर सबके मन में सवाल चल रहे हैं। अब ग्लोबल कैपिटल मार्केट कंपनी CLSA ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार से बताया है। टेस्ला की सबसे सस्ती कार भी भारत में Rs 40 लाख के लगभग कीमत की होगी। रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में इस वक्त टेस्ला के सबसे सस्ते मॉडल Model 3 की कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 30.4 लाख रुपये) है।
Tesla ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए BKC मुंबई और एयरोसिटी को शॉर्टलिस्ट किया है। ईवी निर्माता 25 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) की कीमत वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने इस हफ्ते भारत में 13 मिड लेवल रोल के लिए जॉब के ऐड भी पोस्ट किए थे, जिनमें कुछ स्टोर और कस्टमर रिलेशन मैनेजर भी शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक ऐसा ब्रैंड सामने आया है, जिसने महज 3.99 लाख में गाड़ी लॉन्च की है। Vavye Eva को भारत में पेश किया गया है। यह एक छोटी ईवी है, जो 250 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। इसे Eva इलेक्ट्रिक ने पेश किया है और तीन बैटरी पैक ऑप्शंस में लाया गया है। कार की डिलिवरी साल 2026 से स्टार्ट होगी।
भारत में 10 में से 8 से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वीकल्स की तुलना में हाइब्रिड वीकल्स को ज्यादा पसंद करते हैं। एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि इंडियन कंस्यूमर प्रीमियम मॉडल ज्यादा पसंद करते हैं। ग्रांट थॉर्नटन भारत के सर्वे में बताया गया है कि 40 फीसदी लोग अब हाइब्रिड वीकल्स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि सिर्फ 17 फीसदी ही EV को प्राथमिकता देते हैं। लगभग 34 फीसदी अभी भी पेट्रोल वीकल्स खरीदना पसंद करते हैं।
MG Cyberster के टॉप-एंड ट्रिम की दावा की गई रेंज 580 किमी है। MG ने दावा किया है कि यह वेरिएंट केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
Seal EV को भारत में CBU (पूरी तरह से निर्मित) रास्ते देश में लाया जाएगा। इसे चार कलर ऑप्शन - आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा।
Tesla Model 3 एक इलेक्ट्रिक सेडान है जो अधिकतम 261 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 681 KM की रेंज प्रदान कर सकती है।
इंडोनेशिया में Air EV कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है।
यहां हम ऐसी ही पांच अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके भारत में लॉन्च होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इनमें Mercedes Benz, Audi, Hyundai, BMW और Volvo की इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं।
MG Motor India अपनी अपकमिंग माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च करेगी। इसके अलावा, नई MG इलेक्ट्रिक कार को जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में भी दिखाया जाएगा।