3.99 लाख रुपये में लॉन्‍च हुई इलेक्ट्रिक कार Vavye Eva, जानें सभी फीचर्स

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक ऐसा ब्रैंड सामने आया है, जिसने महज 3.99 लाख में गाड़ी लॉन्‍च की है। Vavye Eva को भारत में पेश किया गया है। यह एक छोटी ईवी है, जो 250 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है।

3.99 लाख रुपये में लॉन्‍च हुई इलेक्ट्रिक कार Vavye Eva, जानें सभी फीचर्स

Vavye Eva के बेस वेरिएंट Nova के दाम 3.99 लाख रुपये हैं। Stella को 4.99 लाख रुपये में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Vavye Eva इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्‍च
  • तीन बैटरी पैक ऑप्‍शंस में लाया गया है
  • शुरुआती कीमत 3.99 रुपये है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक ऐसा ब्रैंड सामने आया है, जिसने महज 3.99 लाख में गाड़ी लॉन्‍च की है। Vavye Eva को भारत में पेश किया गया है। यह एक छोटी ईवी है, जो 250 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। इसे Vavye मोबिलिटी ने पेश किया है और तीन बैटरी पैक ऑप्‍शंस में लाया गया है। कार की डिलिवरी साल 2026 से स्‍टार्ट होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vavye Eva का बेस वेरिएंट Nova है, जिसमें 9 kWh की बैटरी लगी है। यह 125 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। अन्‍य दो मॉडल Stella और Vega हैं। 
 

Vavye Eva Price in India 

Vavye Eva के बेस वेरिएंट Nova के दाम 3.99 लाख रुपये हैं। Stella को 4.99 लाख रुपये में लाया गया है। Vega की कीमत 5.99 लाख रुपये है। ये सभी एक्‍स-शोरूम कीमतें हैं। कंपनी सब्‍सक्र‍िप्‍शन का ऑप्‍शन भी दे रही है। 
 

Vavye Eva features, Specifications 

Eva इलेक्ट्रिक ने Vavye Eva के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। बेस मॉडल Nova में 9kWh की बैटरी दी गई है। यह 125 किलेामीटर की रेंज ऑफर करती है। मिड-रेंज वेरिएंट के तौर पर Stella को लाया गया है, जिसमें 12.6 kWh का बैटरी पैक है। इसकी रेंज 175 किलोमीटर क्‍लेम की गई है। Vega EVA कंपनी का टॉप मॉडल है। इसमें 18 kWh की बैटरी लगी है और 250 किलोमीटर रेंज का दावा है। 

कंपनी का कहना है कि शहरों में इस्‍तेमाल के लिए Eva ईवी एकदम परफेक्‍ट है। खासतौर पर जब शहरों में ट्रैफ‍िक बढ़ रहा है, यह ईवी 2 सीटर है और स्लिम कार का फील देती है। 

इसमें फ‍िक्‍स्‍ड ग्‍लास रूफ दी गई है, जिसमें सोलर चार्जिंग पैनल्‍स को फ‍िट किया जा सकता है। EVA ने इन इलेक्ट्रिक कारों में सिंगल एयरबैग्‍स दिया है। रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्‍टम, स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी,  एलईडी हेडलैंप्‍स दिए गए हैं। 

हालांकि इन कारों में 70 किलोमीटर की टॉप स्‍पीड है। ये कारें फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और पांच सेकंड में 40 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ लेती हैं। Vavye Eva इलेक्ट्रिक कारों की प्री-बुकिंग्‍स 2026 की दूसरी छमाही से शुरू हो सकती हैे। पहले 25 हजार ग्राहकों को एक्‍टेंडेड बैटरी वॉरंटी दी जाएगी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खब
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  11. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »