• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • MG Cyberster: 580Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक सेडान MG ने भारत में दिखाई, जानें बाकी खूबियां

MG Cyberster: 580Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक सेडान MG ने भारत में दिखाई, जानें बाकी खूबियां

MG ने इस कार में दो बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन दिए हैं। एंट्री-लेवल मॉडल में 64kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल 308 hp रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी दावा की गई रेंज 520 किमी है।

MG Cyberster: 580Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक सेडान MG ने भारत में दिखाई, जानें बाकी खूबियां
ख़ास बातें
  • Cyberster EV को भारत में शोकेस किया गया है
  • इलेक्ट्रिक सेडान के इस साल के अंत तक चीन में उपलब्ध होने की उम्मीद है
  • इसमें दो ट्रिम्स आएंगे, जिनकी रेंज 520-580 किमी बताई गई है
विज्ञापन
MG ने JSW ग्रुप के साथ साझेदारी की घोषणा के साथ-साथ भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान, Cyberster को भी दिखाया है। JSW MG Motor India के नाम से कहलाने वाली कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक सुपरकार को पहली बार 2021 में प्रदर्शित किया था। इसके बाद, 2023 में इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल दुनिया के समाने पेश किया गया। EV के इस साल के अंत तक चीनी और यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। Cyberster इलेक्ट्रिक सेडान की मुख्य खासियत इसका दमखम है, क्योंकि कंपनी दावा करती है कि ईवी मात्र 3.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा, इसमें सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर रेंज मिलने का भी दावा किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

JSW MG India ने Cyberster EV को भारत में शोकेस किया, जिसका कॉन्सेप्ट सबसे पहले 2021 में दिखाया गया था। इलेक्ट्रिक सेडान के इस साल के अंत तक चीन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। 2017 ई-मोशन कूप कॉन्सेप्ट पर निर्मित एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर आधारित इस ईवी में स्पोर्टी डिजाइन मिलता है, जिसमें सामने की ओर DRLs के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स और नीचे एक एयर इनटेक शामिल है। पीछे की तरफ इसमें तीर के आकार की टेल लाइट्स और स्प्लिट रियर डिफ्यूजर फिट किया गया है। डिजाइन आपको बीते दशक की फरारी या पोर्श के कूप मॉडल्स की याद दिलाएगा। इसमें 19 से 20 इंच तक के डायमंड-कट अलॉय व्हील फिट किए गए हैं। कार में सीजर डोर्स हैं।

Cyberster EV की लंबाई 4,533 mm, चौड़ाई 1,912 mm, ऊंचाई 1,328 mm और व्हीलबेस 2,689 mm है। वहीं, पावरट्रेन की बात करें, तो MG ने इस कार में दो बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन दिए हैं। एंट्री-लेवल मॉडल में 64kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल 308 hp रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी दावा की गई रेंज 520 किमी है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ एक बड़ा 77kWh बैटरी पैक भी मिलेगा जो संयुक्त रूप से 535hp और 725Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी दावा की गई रेंज 580 किमी है। इतना ही नहीं, MG ने दावा किया है कि टॉप-एंड वेरिएंट केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

साइबरस्टर के अंदर केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए तीन स्क्रीन हैं, जिसमें एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे खास इस तरह बनाया और फिट किया गया है, जिससे ड्राइवर को अच्छा व्यू मिले। कार में Apple CarPlay और Android Auto के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, एक बिल्ट-इन 5G सिम, कनेक्टेड कार फीचर, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटेलेटिड सीट्स, विभिन्न ड्राइविंग मोड, एक प्रीमियम Bose ऑडियो सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »