• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD Seal EV: 650 km तक रेंज वाली चाइनीज इलेक्ट्रिक सेडान भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

BYD Seal EV: 650 km तक रेंज वाली चाइनीज इलेक्ट्रिक सेडान भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

BYD Seal को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस शामिल हैं। डायनामिक RWD सेटअप के साथ एंट्री-लेवल वर्जन है, जिसकी भारत में कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

BYD Seal EV: 650 km तक रेंज वाली चाइनीज इलेक्ट्रिक सेडान भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • BYD Seal को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • इसकी भारत में शुरुआती कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसे 1.25 लाख रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है
विज्ञापन
BYD India ने आखिरकार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान, Seal को लॉन्च कर दिया है। इस EV को पहली बार दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। ईवी के लिए बुकिंग पहले से ही चल रही है। अब कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कुछ फ्री एक्सेसरीज भी देगी। भारत में Seal EV को तीन वेरिएंट्स - डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया जाएगा, जो विभिन्न रेंज और पावरट्रेन से लैस होंगे। कंपनी का दावा है कि Seal सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

BYD Seal EV price in India, availability

BYD Seal को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस शामिल हैं। डायनामिक RWD सेटअप के साथ एंट्री-लेवल वर्जन है, जिसकी भारत में कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वर्जन की कीमत 45.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप-ऑफ-द-लाइन परफॉर्मेंस वेरिएंट की कीमत 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

Seal EV को भारत में CBU (पूरी तरह से निर्मित) रास्ते देश में लाया जाएगा। इसे चार कलर ऑप्शन - आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा।

इच्छुक ग्राहक ईवी को ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। बुकिंग राशि 1.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है और 31 मार्च तक ईवी बुक करने वाले ग्राहकों को 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, 7 किलोवाट होम चार्जर और VTOL मोबाइल पावर सप्लाई यूनिट, छह साल की रोड साइड असिस्टेंस और एक फ्री इंस्पेक्शन सर्विस मिलेगी।

वहीं, 30 अप्रैल तक BYD सील बुक करने वाले ग्राहकों को एक स्टैंडर्ड UEFA मैच टिकट और भारत से मैच वाले शहर के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकट प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
 

BYD Seal EV specifications, features

पावरट्रेन से शुरुआत करें, तो बेस डायनामिक वेरिएंट में 61.4 kWh LFP ब्लेड बैटरी मिलती, जो सिंगल 204 hp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। मोटर पिछले पहियों को पावर देती है। वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किमी तक की रेंज का दावा करता है। वहीं, मिड वेरिएंट प्रीमियम है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बड़े 82.5 kWh बैटरी पैक से लैस है। ट्रिम 313 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह भी RWD मॉडल है और सिंगल चार्ज पर 650 किमी की रेंज देने का दावा करता है।

टॉप-ऑफ-द-लाइन AWD परफॉर्मेंस वेरिएंट है, जिसमें 82.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जो सभी चार पहियों पर बिजली भेजता है। सेटअप कुल 530 एचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है और मिड ट्रिम की तुलना में थोड़ी कम, 580 किमी तक की फुल चार्ज रेंज देने का दावा करता है।

सील इलेक्ट्रिक सेडान को 150kW तक की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है और 37 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाता है। नियमित 11kW AC चार्जर का उपयोग करने पर, इसे 0-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8.6 घंटे लगते हैं। BYD भारतीय बाजार में बैटरी पर 8 8 साल/160,000 किमी की वारंटी और मोटर और मोटर कंट्रोलर यूनिट पर 8 साल/150,000 किमी की वारंटी दे रही है।

EV की लंबाई 4,800 mm, चौड़ाई 1875 mm और ऊंचाई 1460 mm है। BYD Seal का व्हीलबेस 2920 mm है।

अंदर की तरफ ईवी में घूमने वाला 15.6 इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ईवी में 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »