• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 300 km रेंज वाली MG इलेक्ट्रिक कार भारत में 10 लाख से कम कीमत में होगी लॉन्च! Tata Tiago EV को देगी टक्कर

300 km रेंज वाली MG इलेक्ट्रिक कार भारत में 10 लाख से कम कीमत में होगी लॉन्च! Tata Tiago EV को देगी टक्कर

फिलहाल MG India ने इस कार की किसी भी जानकारी को आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। हालांकि, खबर है कि कंपनी की मिनी इलेक्ट्रिक कार 2023 Auto Expo में दिखाई जाएगी।

300 km रेंज वाली MG इलेक्ट्रिक कार भारत में 10 लाख से कम कीमत में होगी लॉन्च! Tata Tiago EV को देगी टक्कर

Wuling Air EV को हाल ही में भारत में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • MG Motor, GM की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling का अधिकृत ब्रांड है
  • MG India भारत में Wuling Almaz को MG Hector के नाम से बेचती है
  • इंडोनेशिया में लॉन्च Wuling Air EV को भारत में MG का बैज मिल सकता है
विज्ञापन
MG India देश में अगले साल एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और कहा जा रहा है कि यह कार देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को टक्कर देगी। हालांकि, कार कैसी होगी और इसकी खासियतें क्या होंगी? इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। फिर भी, खबर है कि MG की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric cars) Wuling की Air EV के समान होगी, जिसे हाल ही में इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, Wuling अपनी इस ईवी की लगभग 300 यूनिट्स कथित तौर पर बाली में G20 शिखर सम्मेलन इवेंट के आधिकारिक व्हीकल के रूप में प्रदान करने वाली है।

अब, यदि आप सोच रहे हैं कि Wuling Air EV और MG की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में क्या कॉमन है, तो आपको बता दें कि MG Motor, GM की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling का अधिकृत ब्रांड है। MG India भारत में पहले से Wuling Almaz को MG Hector के नाम से बेचती आ रही है, जिसके बाद से माना जा रहा है कि इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुकी Wuling Air EV को भारत में MG के बैज के साथ लाया जाएगा।

वूलिंग एयर ईवी को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया था। यूं तो स्पाइड शॉट्स में देखी गई इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज से कवर थी, लेकिन यह पता चला रहा था कि यह वूलिंग की मिनी इलेक्ट्रिक कार है।

यदि यह ईवी भारत में MG के बैज के साथ आती है, तो हम उम्मीद करते हैं कि भारत में आने वाली मिनी MG EV के इंटीरियर में ड्यूल-टोन सेट-अप हो सकता है। इंटीरियर का मुख्य आकर्षण ट्विन 10.25-इंच की स्क्रीन हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा स्पेस, लेकिन छोटी बॉडी रखने के लिए यह एक बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश हो सकती है। Wuling Air EV की लंबाई 3 मीटर से कम है, लेकिन फिर भी इसमें 4 लोग बैठ सकते हैं। कुछ ऐसा ही MG मिनी इलेक्ट्रिक कार में देखने को मिल सकता है।

इंडोनेशिया में Air EV कार दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 200 km की रेंज देने का दावा करता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 300 km की रेंज का दावा करता है। इंडोनेशिया में इस कार की शुरुआती कीमत 230 million rupiah (करीब 12 लाख रुपये) है। वहीं, भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार - Tata Tiago EV की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऐसे में हम MG India की अपकमिंग ईवी की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम होने की उम्मीद करते हैं।

फिलहाल MG India ने इस कार की किसी भी जानकारी को आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। हालांकि, खबर है कि कंपनी की मिनी इलेक्ट्रिक कार 2023 Auto Expo में दिखाई जाएगी, जो अगले साल जनवरी में आयोजित होगा। कार की अधिक जानकारी इसी इवेंट में उजागर होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »