कंपनी का यह नया 360 FPV ड्रोन है जिसमें DJI का 1 इंच इमेजिंग सिस्टम लगा है। यह O4+ वीडियो ट्रांसमिशन कर सकता है।
Photo Credit: DJI
DJI Avata 360 में 1 इंच का इमेजिंग सिस्टम लगा है।
DJI की ओर से नया Avata 360 ड्रोन लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह ड्रोन धांसू 20 किलोमीटर रेंज के साथ आता है। कंपनी का यह नया 360 FPV ड्रोन है जिसमें DJI का 1 इंच इमेजिंग सिस्टम लगा है। यह O4+ वीडियो ट्रांसमिशन कर सकता है। इसमें ओमनिडायरेक्शनल ऑब्स्टेकल सेंसिंग है। इसका 1 इंच सेंसर 8K/60 fps पर वीडियो कैप्चर कर सकता है। यह 120MP तक फोटो कैप्चर कर सकता है। यह 23 मिनट का फ्लाइट टाइम दे सकता है। यह ओमनीडायरेक्शनल ऑब्स्टेकल सेंसर के साथ आता है। साथ में प्रोपेलर गार्ड भी इसमें लगे हैं। कंपनी ने साथ में रिप्लेसमेंट किट भी दी है जो यूजर खरीद सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
DJI Avata 360 की कीमत €459 (लगभग 50,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
DJI Avata 360 कंपनी का नया 360 डिग्री ड्रोन है जो कि अपनी तरह का पहला ड्रोन ब्रांड ने लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात इसमें 1 इंच का इमेजिंग सिस्टम लगा है। यह FPV के लिए 360 डिग्री इमर्सिव फ्लाइट एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें दो अलग-अलग लेंस लगे हैं जिनके बीच में आसानी से स्विच किया जा सकता है। यह ड्रोन हाई रिजॉल्यूशन के HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसी के साथ यह 120 मेगापिक्सल के फोटो भी क्लिक कर सकता है।
कंपनी के अनुसार, यह 23 मिनट का फ्लाइट टाइम दे सकता है। यह ओमनीडायरेक्शनल ऑब्स्टेकल सेंसर के साथ आता है। साथ में प्रोपेलर गार्ड भी इसमें लगे हैं। कंपनी ने साथ में रिप्लेसमेंट किट भी दी है जो यूजर खरीद सकता है। इसमें कंपनी ने हाई एंड O4+ वीडियो ट्रांसमिशन सिस्टम लगाया है। यह 20 किलोमीटर तक की रेंज में उड़ सकता है। अन्य फीचर्स में एक्टिव ट्रैक 360 डिग्री, स्पॉटलाइट फ्री, FPV मोड, इंटेलिजेंट ट्रैकिंग, वन-टैप एडिटिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। Avata 360 में 42 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन