Dolby Atmos Tv

Dolby Atmos Tv - ख़बरें

  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
    कंपनी के इस सबसे बड़े QLED टेलीविजन का प्राइस 69,999 रुपये का है। शाओमी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 5,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट की पेशकश की है। इससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये हो जाएगा। Xiaomi QLED TV X Pro 75 को प्री-बुक कराने वाले कस्टमर्स को 10,999 रुपये की कीमत की चार वर्ष की वॉरंटी की भी पेशकश की है।
  • Sony Bravia सीरीज TV खरीदने का जबरदस्त मौका! 75-इंच तक साइज, कीमत Rs 31 हजार से शुरू
    Sony की Bravia 2 II 4K TV सीरीज पर Flipkart Republic Day 2026 सेल के दौरान बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। यह टीवी सीरीज पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थी और अब लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी सस्ती हो गई है। डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है, जिससे डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है। Sony Bravia 2 II सीरीज में X1 Picture प्रोसेसर, 4K X-Reality PRO और Motionflow XR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Google TV पर रन करती है और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आती है।
  • Top TV Deals: 55-इंच 4K टीवी लेने का सही टाइम! Rs 40 हजार के अंदर हैं सभी डील्स
    55-इंच 4K स्मार्ट टीवी अब सिर्फ बड़े स्क्रीन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ये पूरा होम एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं। इस सेगमेंट में Google TV और Fire TV जैसे प्लेटफॉर्म, QLED और LED पैनल, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स खरीदारों के फैसले को प्रभावित करते हैं। Amazon पर उपलब्ध कई 55-इंच स्मार्ट टीवी इस समय आकर्षक कीमतों पर लिस्टेड हैं, जिन पर बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में ऐसे ही 55-इंच 4K स्मार्ट टीवी मॉडल्स को शामिल किया गया है, जो अपनी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से मजबूत डील माने जा रहे हैं।
  • Kodak MotionX QLED TV: Google TV, 75 इंच तक स्क्रीन साइज के साथ भारत में लॉन्च हुई नई TV सीरीज, जानें कीमत
    Kodak TV ने भारत में अपनी नई MotionX सीरीज लॉन्च की है। यह सीरीज बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, शानदार कंट्रास्ट और वाइब्रेंट डिटेल देने का दावा करती है, जिससे स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स या गेमिंग का अच्छा एक्सपीरिएंस मिल सकता है। यह नई सीरीज 55, 65 और 75-इंच साइज में आई है। Kodak की यह नई MotionX सीरीज आज से ही एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 55 इंच QLED TV आएगा। 65 इंच QLED TV की कीमत 43,999 रुपये और 75 इंच QLED TV की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। 
  • 100 इंच का बड़ा 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत
    Acer ने अपना नया स्मार्ट TV लॉन्च किया है जो कि विशाल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी का नया Acerpure Nitro Z सीरीज TV है। Acerpure Nitro Z Series टीवी में 100 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि इसका बड़ा हाइलाइट है। इसके साथ में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है जिससे कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
  • 100 इंच तक बड़े स्मार्ट TV Dreame ने किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, AI, Dolby Atmos जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Dreame ने स्मार्ट टीवी की अपनी पहली रेंज लॉन्च की है। कंपनी इससे पहले वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर, स्मार्टफोन, एसी आदि बनाती आई है। अब पहली बार इसने स्मार्ट TV लाइनअप पेश किया है। कंपनी V3000 Aura 4K Mini LED टीवी सीरीज लेकर आई है। इसमें ब्रांड ने 55, 65, 75, 85, और 100 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में 2800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।
  • Panasonic का ये 77-इंच TV केवल एंटरटेनमेंट नहीं, गेमिंग में भी दिला देगा मजे! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Panasonic ने अपने प्रीमियम TV लाइनअप में एक नया मॉडल - Panasonic 77Z8BA OLED TV जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह TV ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और साउंड क्वालिटी को अगले लेवल पर ले जाएगा। यह 77-इंच का OLED TV Dolby Vision IQ, Dolby Atmos और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इसे फिल्मों और गेमिंग दोनों के लिए एक फ्लैगशिप ऑप्शन बनाता है। Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) रखी गई है।
  • Blaupunkt Mini LED TV हुए भारत में लॉन्च: 75-इंच तक साइज, गेमिंग फीचर्स और 108W साउंड, जानें कीमत
    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने इंडिया में अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपने पहले Google Mini LED TVs लॉन्च किए हैं। ये टीवी 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं और कंपनी का दावा है कि इनमें Mini QD 4K Display, 1500 nits ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 108W Dolby Atmos साउंड सिस्टम दिया गया है। Flipkart पर इनकी सेल 28 अगस्त से शुरू होगी। Blaupunkt Mini LED 65-इंच का दाम 94,999 रुपये और 75-इंच मॉडल का प्राइस 1,49,999 रुपये रखा गया है।
  • Vu ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के QLED TV मॉडल्स, कीमत Rs 24,990 से शुरू
    Vu ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है, जिसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है - 43-इंच (कीमत 24,990 रुपये), 50-इंच (कीमत 30,990 रुपये), 55-इंच (कीमत 35,990 रुपये), 65-इंच (कीमत 50,990 रुपये) और 75-इंच (कीमत 64,990 रुपये)।
  • Sony का यह 98-इंच BRAVIA 5 TV घर में देगा सिनेमा फील! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Sony ने भारत में अपने ब्राविया टीवी सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और प्रीमियम मॉडल Sony BRAVIA 5 98″ Mini LED 4K टीवी लॉन्च किया है, जो बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। Sony BRAVIA 5 98" (मॉडल K-98XR55A) की कीमत भारत में 6,49,990 रुपये रखी गई है, जो कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स (Sony Center व Sony Exclusive), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • 65, 75 इंच वाले Mini LED TV भारतीय मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
    Thomson ने भारत में अपनी Masterclass Series का 2025 एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज में 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में Mini LED Google TV मॉडल्स शामिल हैं। Thomson Masterclass Mini LED Google TV सीरीज को Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया है। 65-इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है, जो लॉन्च ऑफर के खत्म होने के बाद 64,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, 75-इंच वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये रखी गई है।
  • Vu ने पेश किया बिल्ट-इन साउंडबार और Dolby Atmos के साथ पहला QLED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट टेलीविजन में अतिरिक्त एक्सेसरीज को जोड़े बिना सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस QLED TV के 43 इंच के स्क्रीन साइज वाले मॉडल का प्राइस 26,999 रुपये, 50 इंच का 32,999 रुपये, 55 इंच का 36,999 रुपये, 65 इंच का 52,999 रुपये और 75 इंच का 66,999 रुपये का है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स
    ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है।
  • TCL ने लॉन्च किया QM8K Mini LED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos और बहुत कुछ! जानें कीमत
    TCL ने अपना नया फ्लैगशिप टीवी QM8K लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने 2025 के लिए पेश किया है। ये टीवी पिछले मॉडल QM851G का अपग्रेड वर्जन है और इसमें TCL का इन-हाउस CrystGlow WHVA पैनल और रीडिजाइन्ड Halo Control सिस्टम दिया गया है। TCL QM8K के कई साइज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। इसके 65-इंच साइज की कीमत $2,299.99 (करीब 1.96 लाख रुपये), 75-इंच साइज की कीमत $2,999.99 (करीब 2.56 लाख रुपये), 85-इंच की कीमत $3,799.99 (करीब 3.25 लाख रुपये) और 98-इंच साइज की कीमत $6,499.99 (करीब 5.55 लाख रुपये) रखी गई है। ये सभी मॉडल्स Best Buy पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
  • Hisense का E7Q Pro QLED TV इस सप्ताह हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी और एक गेम बार इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। कंपनी के E7Q Pro QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »