100 इंच का बड़ा 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है जिससे कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।

100 इंच का बड़ा 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Acerpure

Acerpure Nitro Z सीरीज का 100 इंच टीवी एक QLED पैनल से लैस होकर आता है।

ख़ास बातें
  • टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट है
  • टीवी में HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है
  • यह साउंड के लिए Dolby Atmos को सपोर्ट करता है
विज्ञापन

Acer ने अपना नया स्मार्ट TV लॉन्च किया है जो कि विशाल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी का नया Acerpure Nitro Z सीरीज TV है। Acerpure Nitro Z Series टीवी में 100 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि इसका बड़ा हाइलाइट है। इसके साथ में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है जिससे कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 3 जीबी की रैम है और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह साउंड के लिए Dolby Atmos को सपोर्ट करता है और 60W पावर वाले स्पीकर्स से लैस किया गया है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Acerpure Nitro Z 100 inch TV Price

Acerpure Nitro Z सीरीज के 100 इंच टीवी की कीमत भारत में 2,59,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart से खरीदा जा सकेगा। 

Acerpure Nitro Z 100 inch TV Specifications

Acerpure Nitro Z सीरीज का 100 इंच टीवी एक QLED पैनल से लैस होकर आता है। इसमें 100 इंच डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है जिससे टीवी में कंटेंट व्यूइंग और साउंड का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में 3GB की रैम दी गई है और 32GB की स्टोरेज मिलती है। यह Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। 

यह टीवी गेमर्स के लिए भी कई फीचर्स कैरी करता है। इसमें ऑटो लो-लेटेंसी मोड फीचर दिया गया है जिससे स्मूद मोशन मिलता है। इसके साथ यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट फीचर से लैस है जो फ्रेम के अनुसार बदलता रहता है। कंपनी ने इसमें एस्टिमेशन मोशन तकनीकी का इस्तेमाल किया है जिससे टीवी में गेमिंग के दौरान कम से कम लैग और मोशन ब्लर देखने को मिलता है। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 60W आउटपुट वाले स्पीकर्स लगे हैं। इसमें 5x2 ट्वीटर सेटअप मिलता है। टीवी Google TV पर रन करता है जिसमें कई तरह के फीचर्स यूजर को मिल जाते हैं। यह Google Assistant को सपोर्ट करता है। कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के एक्सेस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई, HDMI, USB और अन्य पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »